विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड की 11 साल की आराध्या का कमाल, 10 स्ट्रोक से पाया नेशनल गोल्फ खिताब... आठ बार जीता है एनसीआर कप

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:39 AM (IST)

देहरादून की 11 वर्षीय आराध्या रावत ने आइटीसी ग्रैंड भारत में राष्ट्रीय गोल्फ खिताब 10 स्ट्रोक से जीता। 

आइटीसी ग्रैंड भारत में ईवन पार स्कोर के साथ शानदार जीत.

आइटीसी ग्रैंड भारत में ईवन पार स्कोर के साथ शानदार जीत.

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून । देहरादून के क्लेमेनटाउन की 11 वर्षीय आराध्या रावत ने गोल्फ में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आइटीसी ग्रैंड भारत में आयोजित राष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट में आराध्या ने ईवन पार स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 10 स्ट्रोक की बड़ी बढ़त बनाकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।

क्लेमेनटाउन निवासी कर्नल पंकज रावत की पुत्री आराध्या की यह जीत चुनौतीपूर्ण कोर्स पर उनके बेहतरीन कोर्स मैनेजमेंट, निरंतरता और खेल में बढ़ती परिपक्वता को दर्शाती है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 स्ट्रोक के अंतर से जीत ने उन्हें जूनियर गोल्फ में एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

यह भी पढ़ें- गोल्फ प्रेमियों के लिए खुशखबरी! गुलमर्ग का 134 साल पुराना गोल्फ कोर्स फिर खुलेगा, सितंबर में टूर्नामेंट की तैयारी

आराध्या का राष्ट्रीय खिताब उनके पहले से प्रभावशाली रिकार्ड में एक और बड़ी उपलब्धि है। वह अब तक आठ बार एनसीआर कप जीत चुकी हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने इंडियन गोल्फ यूनियन (आइजीयू) की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आराध्या भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने थाईलैंड के हुआ हिन स्थित ब्लैक माउंटेन गोल्फ क्लब में आयोजित एशियन जूनियर मास्टर्स में हिस्सा लेकर 12वां स्थान हासिल किया था।

नोनिता लाल कुरैशी के मार्गदर्शन में तराश रहीं खेल

आराध्या के खेल को निखारने में अनुभवी प्रशिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय गोल्फर नोनिता लाल कुरैशी और गोल्फ कोच अर्जुन मलिक का मार्गदर्शन मिल रहा है। दोनों के निर्देशन में वह तकनीक, कोर्स मैनेजमेंट व मानसिक मजबूती पर लगातार काम कर रही हैं। राष्ट्रीय खिताब और 10 स्ट्रोक की बड़ी जीत के साथ आराध्या ने भारतीय जूनियर गोल्फ में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है।

यह भी पढ़ें- टेक्सस ने बेकार पड़े गोल्फ कोर्स को बनाया 200 एकड़ का फ्लड-कंट्रोल जोन, चक्रवात के दौरान रोका 10 करोड़ गैलन पानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।