Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, अनर्गल बयानबाजी कांग्रेस के डीएनए में शामिल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने को कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अनर्गल बयानबाजी और दुष्प्रचार करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 01:26 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 03:56 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, अनर्गल बयानबाजी कांग्रेस के डीएनए में शामिल

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने को कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अनर्गल बयानबाजी और दुष्प्रचार करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। आपदा के इस पूरे दौर में कांग्रेस कहीं भी सेवा कार्यों में नजर नहीं आई। 

loksabha election banner

इसके विपरीत कांग्रेस नेता संकटकाल में भी सियासत से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासियों की वापसी के कारण राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई, मगर प्रदेश सरकार की हर तरह की स्थिति से निबटने को तैयारियां पूरी हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों के फलस्वरूप कोराना संक्रमण पर नियंत्रण रहा है। अब प्रवासियों की घर वापसी के चलते मामले बढ़े हैं, मगर हर स्तर पर सरकार की तैयारियां पूरी हैं। 

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में अब तक भाजपा संगठन पूरी तरह से लोगों की मदद में जुटा रहा। प्रवासियों की भी भाजपा कार्यकर्ता अपने स्तर से हरसंभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कदम उठा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर पार्टी विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगी।

अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : मुन्ना

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से उठाए गए बिंदुओं पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में कांग्रेस अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। 

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि पहले तो कांग्रेस अपने किसी ऐप का प्रचार करते हुए कहती रही कि उसके पास 15 हजार प्रवासियों की सूची है। जब प्रदेश सरकार ने अभी तक दो लाख प्रवासियों को वापस लाने का काम कर दिया और पांच लाख का पंजीकरण हो गया तो सरकार की सराहना करने की बजाय कांग्रेस कह रही कि यह कार्य उसकी वजह से हुआ। इससे बड़ी बचकाना बात और क्या हो सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को जिस जबरदस्त तरीके से बढ़ाने का काम किया, उसी का नतीजा है कि बड़े पैमाने पर संक्रमित प्रवासियों को प्रदेश में आने के बावजूद  स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही क्वारंटाइन सुविधा का ब्योरा भी रखा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी प्रवासियों को लाने का निर्णय लिया है, मगर कांग्रेस अभी भी गुजरात फोबिया में फंसी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में गरीबों, प्रवासियों और श्रमिकों को राहत देने के लिए सरकार ने हर स्तर पर कदम उठाए हैं। 

इसके तहत खाद्यान्न की उपलब्धता के साथ ही सहायता राशि, तीन माह की पेंशन का भुगतान आदि हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि जब देश-प्रदेश में कोई आपदा आई तो उसने कितने लोगों के खाते में सहायता राशि दी।

संगठन जिला प्रभारी व मोर्चों के प्रदेश प्रभारी किए नियुक्त

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी संगठन के लिए जिलों के प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने हरिद्वार के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पौड़ी के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, पिथौरागढ़ के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, उत्तरकाशी के लिए प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल व  विनोद सुयाल को प्रभारी नियुक्त किया है। 

रुद्रप्रयाग का अनिल शाही, टिहरी का प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, चमोली का विजय कपर्वाण, देहरादून का प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, देहरादून महानगर का प्रदेश उपाध्यक्ष  कुसुम कंडवाल, बागेश्वर का देवेंद्र ढैला, अल्मोड़ा का प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, चंपावत का प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, नैनीताल का प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी व उधमसिंहनगर का प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट को जिला प्रभारी बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, महामारी से नहीं लड़ सकती पिंजरे में बंद सरकार

भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी राजेंद्र भंडारी, युवा मोर्चा का कुलदीप कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा का कैलाश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा का अनिल गोयल, ओबीसी मोर्चा का खिलेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा का राजेंद्र बिष्ट व अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी पुष्कर काला को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना को लेकर सरकार पर हमलावर हुई उत्तराखंड कांग्रेस, परेशानियों की बनाया मुद्दा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.