Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, महामारी से नहीं लड़ सकती पिंजरे में बंद सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने सरकार पर तीखे हमले बोले। आरोप लगाया कि पिंजरे में कैद सरकार कोरोना महामारी से नहीं लड़ सकती।

By Edited By: Published: Wed, 27 May 2020 09:18 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 11:51 AM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, महामारी से नहीं लड़ सकती पिंजरे में बंद सरकार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, महामारी से नहीं लड़ सकती पिंजरे में बंद सरकार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस ने प्रदेश में कोरोना महामारी के मौके पर भाजपा सरकार को आक्रामक तरीके से घेरने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि पिंजरे में कैद सरकार कोरोना महामारी से नहीं लड़ सकती। टिहरी जिले में कांग्रेस नेता हिमांशु बिजल्वाण पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्यवाही होने पर उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन को नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की विफलता के चलते प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फैलाव में तेजी आ गई है। क्वारंटाइन केंद्रों की हालत बदतर है। इन केंद्रों पर रह रहे लोगों के लिए पेयजल, शौचालय, सोने-बिछाने के लिए चद्दरें नहीं हैं। बदइंतजामी की वजह से प्रवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती। 

उन्होंने कहा कि बदइंतजामी दूर करने के बजाय सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। टिहरी जिले के एक क्वारंटाइन केंद्र में कांग्रेस नेता हिमांशु बिजल्वाण को घुसने नहीं दिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा विधायक खुलेआम क्वारंटाइन केंद्रों में घूम रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हुआ तो प्रदेश संगठन के सब्र का बांध टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ है। इसके जरिये  सरकार ने चार धामों पर गिद्ध दृष्टि जमा ली है। पार्टी की सरकार बनने पर बोर्ड पर पुनर्विचार किया जाएगा। 

फेसबुक लाइव पर सरकार से करेंगे सवाल 

प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 'स्पीक अप इंडिया' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके तहत फेसबुक लाइव पर पार्टी कार्यकर्ता और आम लोगों के जरिये केंद्र व राज्य सरकार से प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्टी ने लॉकडाउन से बेहाल गरीबों को तत्काल 7500 रुपये और तीन माह तक 10-10 हजार रुपये देने की मांग की है। पार्टी ने केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज पर भी सवाल दागे हैं। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना को लेकर सरकार पर हमलावर हुई उत्तराखंड कांग्रेस, परेशानियों की बनाया मुद्दा 

पार्टी ने गवर्नर से की कार्रवाई की मांग 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में क्वारंटाइन नोटिस चस्पा होने के बावजूद वहां पत्रकारों व अन्य लोगों की आवाजाही जारी रहने पर सवाल दागा है। उन्होंने राज्यपाल से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल बोले, प्रवासियों के रोजगार को सरकार तत्पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.