विधानसभा चुनाव से पहले नौकरी देने की तैयारी, UKSSSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी; 2000 पदों पर होंगी 12 भर्ती परीक्षाएं
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) अगले चार महीनों में लगभग दो हजार पदों पर भर्ती के लिए 12 परीक्षाएं ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के आगामी चार महीने भर्ती परीक्षाओं के लिहाज से व्यस्त रहने वाले हैं। आयोग इस अवधि में करीब दो हजार पदों पर भर्ती के लिए 12 परीक्षाएं आयोजित करेगा।
परीक्षा कार्यक्रम में सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, सहायक अध्यापक, सहायक विकास अधिकारी और स्नातक स्तरीय पदों की परीक्षाएं शामिल हैं। आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां निर्धारित की हैं। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से इनमें बदलाव भी किया जा सकता है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी करनी होगी। भर्ती परीक्षा तिथियों पर चुनाव आचार संहिता का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
यह हैं प्रस्तावित परीक्षा तिथियां
वैयक्तिक सहायक (विभिन्न विभाग) : एक नवंबर, कनिष्ठ सहायक (सामान्य इंटर स्तरीय)
15 नवंबर, स्केलर (वन विभाग निगम)
19 नवंबर, सहायक अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग)
छह दिसंबर, आइटीआइ डिप्लोमा अर्हता के पद
13 दिसंबर, टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक व बंदी रक्षक
27 दिसंबर, (शारीरिक दक्षता परीक्षा), विज्ञान स्नातक और इंटरमीडिएट स्तर के समूह ग के पद
17 जनवरी, 2027 विशिष्ट अर्हता के पद
24 जनवरी, स्नातक स्तरीय
सात फरवरी, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता विभाग)
21 फरवरी, 2027
25 अक्टूबर व एक नवंबर की परीक्षाएं स्थगित
आयोग ने 25 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित सिविल एवं कुटुंब न्यायालय के कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और एक नवंबर को प्रस्तावित सहायक लेखाकार की परीक्षा भी अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। दोनों परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
लाइनमैन व मनोवैज्ञानिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
आयोग 25 अक्टूबर को लाइनमैन और मनोवैज्ञानिक पदों के लिए लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित करेगा। आयोग की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी सोमवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
फोटोग्राफर व शोध अधिकारी की उत्तरकुंजी जारी
आयोग ने चार अक्टूबर को आयोजित कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोग्राफर और शोध अधिकारी की लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी रविवार को जारी कर दी। अभ्यर्थी 23 से 27 अक्टूबर के बीच आनलाइन माध्यम से प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
बयान
‘आयोग की ओर से अगले चार महीने में 16 परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इस परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां दी गई है। इसमें अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया जा सकता है।’
जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष यूकेएसएसएससी
यह भी पढ़ें- देहरादून में दीपावली पर सिर्फ इन जगहों पर ही लगेगा पटाखा बाजार, अन्य जगहों पर बिक्री के लिए शर्तों का करना होगा पालन
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा: आगरा से मसूरी जा रहे थार सवार तीन युवकों की मौत, दो घायल
