UKD ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 16 विधानसभा सीटों पर इन नामों पर लगाया दांव
उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 16 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। प्रत्याशियों को विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के घर-घर जाकर दल के एजेंडा से अवगत कराने की अपील की है। जल्द ही उक्रांद प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगा।
शनिवार को प्रेस क्लब में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के साथ ही नामों की घोषणा की।
उन्होंने बताया पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जोगेश्वर से दिनेश कुंजवाल, राजपुर (एससी) सीट से देव चंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी गढ़वाल से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता (एसटी) से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल, धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को मैदान में उतारा गया है।
बताया प्रत्याशियों का चयन निष्ठा, समर्पण, जनसरोकार और उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष के आधार पर किया गया है। जल्द ही दूसरी सूची जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनाई रणनीति, बनेंगी 12 हजार बूथ कमेटियां
यह भी पढ़ें- भाजपा ने तेज की उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी, त्रिदेव सम्मेलन में बूथ स्तर पर चुनावी रणनीति को मिलेगी धार