विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली और छठ पूजा पर जाना है घर, इन ट्रेनों में दो माह की वेटिंग...बस बुकिंग में फिलहाल राहत

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:48 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 09:54 AM (IST)

पूर्वांचल, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में त्योहारी सीजन के लिए फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी में दो ...और पढ़ें

पूर्वांचल, बिहार, उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में दो माह की वेटिंग। प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्वांचल, बिहार, उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में दो माह की वेटिंग। प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून । त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। देहरादून से पूर्वांचल, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों की फर्स्ट, सैकंड, थर्ड एसी में दो माह पहले से ही वेटिंग चल रही है। ऐसे में त्योहार के आसपास तत्काल में मिलने वाले टिकट की उम्मीद भी नहीं दिखाई दे रही है।

 बसों के ऑनलाइन टिकट बुकिंग में राहत

ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने को लेकर रेलवे विभाग कुछ कहने को तैयार नहीं है। लेकिन बसों के ऑनलाइन टिकट बुकिंग में राहत है।

यह भी पढ़ें- आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच, वेटिंग टिकट कंफर्म होने की बढ़ी उम्मीद

अधिकतर ट्रेनों में दो माह की वेटिंग

देहरादून से तकरीबन 18 ट्रेनें पूर्वांचल, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए संचालित की जाती है। 20 अक्टूबर को दशहरा, नवंबर में धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और फिर छठ का महापर्व है।

ऐसे में त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों ने दो माह पहले से ही ट्रेनों में फर्स्ट, सैकंड, थर्ड सी में सीटों की बुकिंग शुरू कर दी है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया अधिकतर ट्रेनों में दो माह की वेटिंग चल रही है। फिलहाल अतिरिक्त कोच जोड़ने को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों में अचानक घट गई वेटिंग, वंदे भारत-तेजस समेत कई ट्रेनों में सीटें खाली

बसों की ऑनलाइन बुकिंग में फिलहाल राहत

उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज ) की ऑनलाइन साइट पर फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग नहीं की जा रही है। ग्रामीण डिपो सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया त्योहार से ठीक एक या दो दिन पहले बसों की ऑनलाइन साइट पर टिकट बुकिंग शुरू हो जाते हैं। अभी वर्तमान में हर दिन के टिकट बुक किए जा रहे हैं।