विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच, वेटिंग टिकट कंफर्म होने की बढ़ी उम्मीद

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:03 PM (IST)

North Central Railway: आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेनों में दो अतिरिक्त कोच जोड़े हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी और वेटिंग टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ेगी।

कोलकाता-आगरा कैंंट स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

कोलकाता-आगरा कैंंट स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच।

  2. वेटिंग टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ी, सुविधा मिलेगी।

  3. आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द/प्रभावित।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। Indian Railway News: यात्रियों की सुविधा और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम करने के लिए रेलवे ने आगरा कैंट–कोलकाता और कोलकाता–आगरा कैंट स्पेशल ट्रेनों (Kolkata-Agra Cantt  Special Train) में दो-दो अतिरिक्त आईसीएफ कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।

एनसीआर द्वारा संचालित ट्रेन संख्या 01911 और 01912 में कोचों की संख्या 19 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और वेटिंग टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ेगी।

यह बदलाव ट्रेन संख्या 01911 (आगरा कैंट–कोलकाता स्पेशल) में 15 अक्टूबर से और ट्रेन संख्या 01912 (कोलकाता–आगरा कैंट स्पेशल) में 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 12 से 18 अक्टूबर तक प्रस्तावित संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

इसके तहत आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू (68046/68045) 12 से 18 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। वहीं, आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (63594/63593) का परिचालन 15 और 17 अक्टूबर को रद्द रहेगा।

आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू (68055/68056) की सेवा 12, 15 और 17 अक्टूबर को पुरुलिया में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी। इसी तरह, टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू की 15 और 17 अक्टूबर की यात्रा आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त की जाएगी।

इसके अलावा, बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस (18184) को 12, 15 और 17 अक्टूबर को आवश्यकता पड़ने पर 30 से 45 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले लें।

यह भी पढ़ें- झारखंड में SIR के बीच राशन कार्ड में जाति अपडेट पर लगी रोक, सप्लाई विभाग ने जारी किया निर्देश

यह भी पढ़ें- पटना-हावड़ा विशेष ट्रेन सेवा 13 दिसंबर तक बढ़ी, यात्रियों को मिलेगी राहत