विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में मतांतरण के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, घर-घर जाकर कर रही थीं प्रचार

Published: Fri, 01 May 2026 09:50 PM (IST)

देहरादून में वसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं को हिंदू महिलाओं का मतांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। हिंदू महिलाओं को लालच देकर उनका मतांतरण करवाने वाली दो महिलाओं को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिलाओं के विरुद्ध उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया ने बताया कि गुरुवार को कांवली माड़ी के पास दो महिलाएं सीतापुरी निवासी बनियावाला व सुमित्रा निवासी कावंली गांव में घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं।

दोनों महिलाएं हिंदू महिलाओं को ईसाई बनाने को लेकर प्रलोभन दे रही थीं। इस मामले में स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने संगठन के कार्यकर्ता इंद्रजीत को सूचना दी।

सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों महिलाएं लोगों को ईसाई बनने के फायदे बता रही थीं। उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।

मौका पाकर दोनों महिलाएं वहां से भाग निकलीं। उन्होंने महिलाओं का पीछा किया, इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई और दोनों महिलाओं को विकास माल के पास से हिरासत में लेते हुए निजी वाहन से वसंत विहार थाने लेकर आए।

थानाध्यक्ष वसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- आगरा पुलिस ने अवैध मतांतरण गिरोह के चार और सदस्य दबोचे, दिल्ली-राजस्थान में हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में मतांतरण करने पर 22 लोगों पर मुकदमा से खलबली, आरोपि‍यों में एक ही परिवार के तीन सगे भाई भी शाम‍िल