आगरा पुलिस ने अवैध मतांतरण गिरोह के चार और सदस्य दबोचे, दिल्ली-राजस्थान में हुई कार्रवाई
आगरा पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने अवैध मतांतरण गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली और राजस्थान में दबिश ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा पुलिस ने अवैध मतांतरण गिरोह पर शिकंजा कसा।
मिशन अस्मिता के तहत 14 आरोपी पहले ही जेल में।
जागरण संवाददाता, आगरा। पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम थाना टीम ने मिशन अस्मिता के तहत अवैध मतांतरण से जुड़े गिरोह पर शिकंजा कसते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली और राजस्थान में एक साथ दी गई दबिश में आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सदर बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 228/2025 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर गिरोह के सक्रिय सदस्यों की पहचान की गई। इसके बाद छह टीमों का गठन कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
दिल्ली-राजस्थान से गिरफ्तारी
कार्रवाई के दौरान दिल्ली निवासी तलमीज उर रहमान, परवेज अख्तर व जावेद कपूर उर्फ जसीम कपूर तथा राजस्थान के डीग निवासी हसन मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी एक संगठित नेटवर्क के रूप में कार्य कर रहे थे और आपस में लगातार संपर्क में थे
पहले 14 आरोपी जा चुके जेल
इस प्रकरण में पूर्व में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ताजा कार्रवाई में चार और गिरफ्तारी से पुलिस को गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने ऐसे की कार्रवाई
ऑपरेशन के लिए तीन निरीक्षक, चार थानाध्यक्ष, 14 उपनिरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी, सात हेड कांस्टेबल और 18 कांस्टेबलों की टीम लगाई गई थी। पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को दबोचा गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
