विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने पर फैक्ट्री प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार Dehradun News

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Fri, 12 Jun 2020 12:55 PM (IST)

थाना सेलाकुई पुलिस ने कपड़ों की सेल लगाकर बिक्री करने और शारीरिक दूरी के मानकों की धज्जियां उड़ाने पर एक कंपनी के प्रबंधक व एचआर को गिरफ्तार कर लिया।

शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने पर फैक्ट्री प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार Dehradun News
शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने पर फैक्ट्री प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। थाना सेलाकुई की पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान औद्योगिक नगरी में कपड़ों की सेल लगाकर बिक्री करने और शारीरिक दूरी के मानकों की धज्जियां उड़ाने पर एक कंपनी के प्रबंधक व एचआर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम आदि में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की ओर से की गई सख्ती से अन्य कंपनी प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड शासन के आदेशों के पालन का निर्देश है। इसके अनुपालन में सेलाकुई थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा टीम के साथ क्षेत्र में मोबाइल पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सेलाकुई में न्युमेरो यूनो कंपनी के प्रबंधक व एचआर की ओर से मानकों का उल्लंघन करते हुए बेतरतीब ढंग से सेल लगाकर कपड़ों की बिक्री की जा रही है। 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को सूचना सही मिली। पुलिस ने मौके पर मौजूद कंपनी प्रबंधक राकेश गोयल निवासी इंद्र विहार गढ़ी कैंट देहरादून और एचआर अमित कुमार निवासी छुटमलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा के अनुसार कंपनी के दोनों अधिकारियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम आदि में मुकदमा दर्ज किया गया। 

मास्क न पहनना पड़ा महंगा, 25 पर हुई कार्रवाई

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क न लगाने वाले कुल 25 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 31 वाहनों के चालान भी किए।

कोरोना संक्रमण से बचाने को एक योद्धा के रूप में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के कई बार समझाने के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। कुछ तो बिना परवाह किए मास्क के बगैर सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते देख पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की। 

एसएसआइ रामनरेश शर्मा, चौकी प्रभारी बाजार दीपक मैठाणी, हरबर्टपुर प्रभारी रवि प्रसाद, डाकपत्थर प्रभारी कुंदन राम, दारोगा सनोज कुमार, हिमानी चौधरी, मनोज कुमार, सिपाही संदीप कुमार आदि ने अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग की। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंस के मानक की अनदेखी करने व सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने वाले 25 लोग पकड़ में आए। इनके खिलाफ पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की गई। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना की अनदेखी की तो कानून ने कसा शिकंजा, हो रही सख्त कार्रवाई

मुख्य बाजार से गुजर रहे दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने को चलाए चेकिंग अभियान में 31 वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान काटा गया। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कोरोना महामारी संक्रमण से बचने को नियमों का पालन करने की अपील भी लोगों से की।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 1050 लोग गिरफ्तार