विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 1050 लोग गिरफ्तार

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Mon, 08 Jun 2020 01:18 PM (IST)

लॉकडाउन के उल्लंघन में प्रदेश में 48 मुकदमे दर्ज करते हुए पुलिस ने 1050 आरोपितों को गिरफ्तार किया। प्रदेश में ...और पढ़ें

Coronavirus: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 1050 लोग गिरफ्तार
Coronavirus: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 1050 लोग गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन के उल्लंघन में प्रदेश में 48 मुकदमे दर्ज करते हुए पुलिस ने 1050 आरोपितों को गिरफ्तार किया। प्रदेश में अब तक कुल 3724 मुकदमे दर्ज कर 29,487 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

एमवी एक्ट के तहत कुल 59017 वाहनों के चालान, 7953 वाहन सीज और 3.34 करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। दूसरी ओर दून में 10 मुकदमे दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस एक्ट के तहत 72 के खिलाफ कार्रवाई की गई। एमवी एक्ट में 389 वाहनों के चालान तथा 19 वाहनों को सीज किया गया।

दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा

लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन की ओर से परचून की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। ईसी रोड पर दुकानदार रमेश गैरा और श्रीराम बहल ने दुकानें खोली हुई थीं।

सब्जी की दुकानों को छूट, फिर भी काटा 10 हजार का चालान

प्रेमनगर थाना क्षेत्र की पुलिस जिलाधिकारी के आदेश के विपरीत अपने ही नियम चला रही है। फल-सब्जियों की दुकानों को शनिवार व रविवार को खोलने के आदेश जिलाधिकारी ने जारी किए हैं, मगर प्रेमनगर पुलिस ने इसे नहीं माना। शनिवार के पहले ही दिन प्रेमनगर के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने फल-सब्जियों की दुकानों को जबरन बंद करा दिया। सुबह के समय मीट की दुकानें भी बंद कराई गई थी, मगर कुछ देर बाद उन्हें खोलने की छूट दे दी गई।

फल-सब्जियों की दुकानों को बंद कराने को लेकर व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध भी किया, मगर थानाध्यक्ष ने एक नहीं सुनी। इसी दौरान प्रेमनगर पुलिस ने श्यामपुर क्षेत्र के सब्जी विक्रेता दीपक कुमार का 10 हजार रुपये का चालान भी कर दिया। 

यह भी पढ़ें: अवैध रूप से उत्तराखंड में प्रवेश करते छह लोग गिरफ्तार, जंगल के रास्ते आ रहे थे चोरी-छिपे

दीपक कुमार ने इसे जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना बताया। उन्होंने कहा कि चालान की राशि को कोरोनाकाल में वह सरकार को दिया सहयोग मान लेंगे। मगर, पुलिस को प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में 30 हजार रुपये की सब्जियां थीं और रविवार को भी दुकान बंद रहने से वह खराब होने लगी हैं। क्षेत्र में प्रशासन के आदेश के विपरीत रविवार को भी फल-सब्जियों की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। वहीं, प्रेमनगर के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला का कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में ही चालान किया।

यह भी पढ़ें: अवैध रूप से उत्‍तराखंड में प्रवेश करते दो लोग गिरफ्तार Dehradun News