विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध रूप से उत्तराखंड में प्रवेश करते छह लोग गिरफ्तार, जंगल के रास्ते आ रहे थे चोरी-छिपे

By Edited By:
Published: Sun, 07 Jun 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 10:48 PM (IST)

जंगल के रास्ते उत्तराखंड राज्य में प्रवेश कर रहे कुल छह लोगों को पुलिस ने गिरफतार किया किया इनमें हरिद्वार व उत्तर प्रदेश के निवासी शामिल हैं।

अवैध रूप से उत्तराखंड में प्रवेश करते छह लोग गिरफ्तार, जंगल के रास्ते आ रहे थे चोरी-छिपे
अवैध रूप से उत्तराखंड में प्रवेश करते छह लोग गिरफ्तार, जंगल के रास्ते आ रहे थे चोरी-छिपे

विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। उत्तर प्रदेश बॉर्डर की दर्रारीट चेकपोस्ट की बजाए तिमली जंगल में छिपकर उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आ रहे छह लोगों को सहसपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग बिना मेडिकल कराए और मास्क पहने बिना जंगल के रास्ते राज्य में घुसने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल, उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया गै। 

दरअसल, इनदिनों कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कोई बिना अनुमति राज्य की सीमा में चोरी छिपे प्रवेश न करे, इसको लेकर भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस भी मुस्तैदी से अपने काम में लगी है। शनिवार को थाना सहसपुर की धर्मावाला चौकी के प्रभारी अर्जुन सिंह टीम के साथ चौकी क्षेत्र के लिए रवाना हुए थे।

इस दौरान कालसी वन प्रभाग के तिमली जंगल के पास दर्रारीट में कुछ लोग चोरी छिपे सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर उत्तराखंड राज्य की सीमा में प्रवेश करते हुए पाए गए। बॉर्डर से न आने की वजह से इन सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण भी नहीं हुआ था। इतना ही नहीं इनमें से किसी ने भी मास्क नहीं लगाया था, जिससे करोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अवैध रूप से उत्‍तराखंड में प्रवेश करते दो लोग गिरफ्तार Dehradun News 

मौके पर पहुंची पुलिस ने नियत दूरी से फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आरोपितों की गिनती कर सभी से नाम और पता पूछा। आरोपितों ने अपनी पहचान यूनुस, महफूल निवासी शंकरपुर हकूमतपुर, नाजिम निवासी शंकरपुर, सईद, अफजाल निवासी खांजा लक्सर हरिद्वार और नोमान निवासी शेरपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं के अनुसार सभी के ऐसे आचरण के कारण संक्रमण फैलने की आशंका के दृष्टिगत उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट से भागे दो प्रवासियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली से लौटे थे युवक