यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coronavirus: कोरोना की अनदेखी की तो कानून ने कसा शिकंजा, हो रही सख्त कार्रवाई
कोरोना संक्रमण से बचाव की सामाजिक दायित्व की अनदेखी लंबे समय तक भारी पड़ने वाली है। पुलिस नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

देहरादून, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से बचाव की सामाजिक दायित्व की अनदेखी लंबे समय तक भारी पड़ने वाली है। मस्तिष्क से यह भ्रम निकाल दें कि लॉकडाउन खुल गया है तो बेपरवाह होकर कहीं भी आ-जा सकते हैं और कुछ भी कर सकते हैं।
ऐसा कुछ भी करने पर, जिससे कोरोना संक्रमण से दूरी घटने की आशंका हो तो कानून शिकंजा कसने में देर नहीं लगाएगा। अनलॉक 1.0 में पुलिस कार्रवाई की जो तस्वीर सामने आई है, वह यह समझाने के लिए काफी है कि आज भी जो कुछ हम कर रहे हैैं, उस पर पुलिस की पूरी नजर है।
मास्क पहनने में भी लापरवाही
केंद्र और राज्य सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन है कि घर के बाहर निकलने पर चेहरे पर मास्क होना जरूरी है। मास्क न होने पर रुमाल, गमछा, दुपट्टा या साड़ी के पल्लू से भी मुंह को ढका जा सकता है। फिर भी अब तक छह हजार से अधिक लोगों पर नाक-मुंह न ढकने के कारण कार्रवाई हो चुकी है।
.jpg)
लॉकडाउन व अनलॉक 1.0 में पुलिस की कार्रवाई
-6716 पर मास्क न पहनने पर दर्ज हुई एफआइआर।
-1738 पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने पर दर्ज हुआ मुकदमा।
-520 पर होम क्वारंटाइन का पालन न करने पर हुई कार्रवाई।
-211 पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर हुआ मुकदमा।
-815 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- 3801 मुकदमे अब तक लॉकडाउन उल्लंघन के हो चुके दर्ज।
-32566 आरोपितों को किया जा चुका गिरफ्तार।
-62743 वाहनों का एमवी एक्ट के तहत किया गया चालान।
-8190 वाहन सीज किए गए।
-3.60 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया।
.jpg)
इन बातों को रखें ध्यान
-मास्क पहनने से बीमार व्यक्ति के छींकने या खांसने पर संक्रमित होने का खतरा कम हो जाता है।
-कोरोना वायरस से बचने के लिए ट्रिपल लेयर या कोई भी कपड़ा जो तीन बार फोल्ड किया हो, बेहतर है।
-सड़क पर चलते समय या भीड़-भाड़ वाले स्थान में मास्क ही संक्रमण से काफी हद तक बचाता है।
-मास्क को पहनने के बाद उसे बार-बार छुएं नहीं, निकालने के बाद दोबारा पहनने से पहले सेनिटाइज जरूर करें।
-घर में या एकांत में रहने के दौरान मास्क पहनना आवश्यक नहीं है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 1050 लोग गिरफ्तार
गाइडलाइन का सख्ती से कराया जा रहा पालन
पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार के मुताबिक, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जो लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
