विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के त्यूणी में 15 वर्षीय हिन्दू किशोरी से दुष्कर्म, मुस्लिम युवक अनस गिरफ्तार

Published: Sun, 24 May 2026 11:08 PM (IST)

त्यूणी में एक मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 15 वर्षीय हिन्दू किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, त्यूणी (देहरादून)। सीमांत तहसील त्यूणी क्षेत्र में मुस्लिम युवक ने एक 15 वर्षीय हिन्दू किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना की सूचना से थाना पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की 10वीं की पढ़ाई कर रही है। विकासनगर के कुल्हाल निवासी आरोपित मुस्लिम युवक अनस ने पहचान छिपाकर किशोरी को अपने जाल में फंसाया।

फिर बहला-फुसलाकर त्यूणी बाजार स्थित एक होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार शाम को स्वजन व अन्य लोग किशोरी की तलाश में निकले।

रात को एक होटल के कमरे में आरोपित मुस्लिम युवक को स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आरोपित मौका देखकर वहां से फरार हो गया। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित अनस निवासी कुल्हाल विकासनगर के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, नाबालिग को कमरा देने पर होटल संचालक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में छह वर्षीय बालिका से दरिंदगी, तीन नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म; आरोपित पुलिस हिरासत में

यह भी पढ़ें- नूंह में सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक्शन, दरिंदों की गिरफ्तारी न होने पर थाना प्रभारी का तबादला

यह भी पढ़ें- लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अपने कमरे पर ले गया था परिचित