Top Dehradun News of the day, 8th November 2019: राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होगें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्रिएटिव भूमि बने देवभूमि, राहुल गांधी और प्रियंका समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। स्थापना दिवस समारोह में शामिल होगें रक्षा मंत्री क्रिएटिव भूमि बने देवभूमि राहुल गांधी और प्रियंका समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी।
देहरादून, जेएनएन। देहरादून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, उत्तराखंड राज्य के 20वें स्थापना दिवस नौ नवंबर को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। परेड मैदान में होने वाले भारत-भारती कार्यक्रम में पूरे देश की तस्वीर पेश की जाएगी। वहीं, केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तराखंड केवल फिल्मों तक ही सिमट कर न रह जाए, बल्कि यहां से फिल्म इंडस्ट्री को क्रिएटिव कटेंट भी मिले। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि उत्तराखंड को केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव भूमि के नाम से भी जाना जाए। इधर, पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी प्रचार का जिम्मा दिया गया है।
राज्य के 20वें स्थापना समारोह में शामिल होगें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड राज्य के 20वें स्थापना दिवस नौ नवंबर को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। परेड मैदान में होने वाले भारत-भारती कार्यक्रम में पूरे देश की तस्वीर पेश की जाएगी। राज्य की सांस्कृतिक झलक पेश करती हुई भव्य झांकी पांच किमी तक निकाली जाएगी। उधर, आठ नवंबर को राज्य स्थापना की पूर्व संध्या पर मसूरी में फिल्म कॉन्क्लेव में बॉलीवुड और फिल्म जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
क्रिएटिव भूमि बने देवभूमि
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तराखंड केवल फिल्मों तक ही सिमट कर न रह जाए, बल्कि यहां से फिल्म इंडस्ट्री को क्रिएटिव कटेंट भी मिले। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि उत्तराखंड को केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव भूमि के नाम से भी जाना जाए। राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मसूरी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा फिल्म जगत के साथ-साथ यहां की सांस्कृतिक विरासत को टेक्नोलॉजी के जरिये देश-दुनिया के सामने रखे। इसके लिए आजकल तमाम माध्यम हैं। हम अपनी बोलियों को इन माध्यमों के जरिये सामने रख सकते हैं। ईरानी ने कहा कि एक अच्छी कहानी ही फिल्म निर्देशकों को देवभूमि का खींच कर ला सकती है और यह कंटेंट उत्तराखंड के युवा ही मुहैया करा सकते हैं। इससे यहां के युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, इसके अलावा बॉलीवुड में पहचान भी मिलेगी।
राहुल गांधी और प्रियंका समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी प्रचार का जिम्मा दिया गया है। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उक्त नेताद्वय समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई केंद्रीय नेताओं के साथ ही प्रदेश के दिग्गजों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह को जगह दी गई है।