Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 3rd November 2019: देश की अर्थव्यस्था गंभीर दौर में, नमामि गंगे में संवरेंगे देवभूमि के पंच प्रयाग, दून में धुंध से जल्द निजात मिलने की उम्मीद नहीं

दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। देश की अर्थव्यस्था गंभीर दौर में नमामि गंगे में संवरेंगे देवभूमि के पंच प्रयाग दून में धुंध से जल्द निजात मिलने की उम्मीद नहीं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 08:13 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 08:13 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 3rd November 2019: देश की अर्थव्यस्था गंभीर दौर में, नमामि गंगे में संवरेंगे देवभूमि के पंच प्रयाग, दून में धुंध से जल्द निजात मिलने की उम्मीद नहीं
Top Dehradun News of the day, 3rd November 2019: देश की अर्थव्यस्था गंभीर दौर में, नमामि गंगे में संवरेंगे देवभूमि के पंच प्रयाग, दून में धुंध से जल्द निजात मिलने की उम्मीद नहीं

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में रविवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसेप) को लेकर सवाल उठाए। वहीं, देवभूमि में तीर्थाटन के दृष्टिकोण से बेहद अहम माने जाने वाले पंच प्रयागों विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग की तरफ भी सरकार ने नजरें इनायत की हैं। जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदियों के इन संगम स्थलों (प्रयाग) को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। इधर, दून और आसपास के क्षेत्रों में जल्द धुंध से निजात मिलने की संभावना नहीं है। मैदानी क्षेत्र हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में सुबह हल्का कोहरा छाये रहने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आने की संभावना है। 

loksabha election banner

देश की अर्थव्यस्था गंभीर दौर में

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसेप) को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस समझौते में शामिल होकर किसान, व्यापारी और छोटे उद्यमी को तबाह करने की तैयारी में है। मोदी मन की बात के बजाए मनमोहन की बात सुनते तो आज देश आर्थिक संकट से नहीं गुजरता।

नमामि गंगे में संवरेंगे देवभूमि के पंच प्रयाग

देवभूमि में तीर्थाटन के दृष्टिकोण से बेहद अहम माने जाने वाले पंच प्रयागों विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग की तरफ भी सरकार ने नजरें इनायत की हैं। जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदियों के इन संगम स्थलों (प्रयाग) को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। इस सिलसिले में चारधाम विकास परिषद ने पर्यटन विकास परिषद को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसे नमामि गंगे परियोजना के तहत केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। चारधाम की तरह राज्य में स्थित पंच प्रयागों का भी खासा महत्व है। 

दून में धुंध से जल्द निजात मिलने की उम्मीद नहीं

दून व आसपास के क्षेत्रों में जल्द धुंध से निजात मिलने की संभावना नहीं है। मैदानी क्षेत्र हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में सुबह हल्का कोहरा छाये रहने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आने की संभावना है। उधर, अगले चौबीस घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में मुख्यत: आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। दून में अगले 24 से 48 घंटे में धुंध छाई रह सकती है। रविवार को दून का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 व 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पाक आर्मी को नहीं मिलेगा इमरान खान से वफादार पीएम, सरकार को नहीं कोई खतरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.