Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 29th July 2019: बाघों का कुनबा बढ़ा, मानसून की रफ्तार धीमी, पूर्व फौजी ने गाय को बचाया

देहरादून में तीन खबरें चर्चा में रही। पहली उत्तराखंड में बाघों का कुनबा बढ़ा है। दूसरी पिछले चौबीस घंटे से मानसून की रफ्तार धीमी और नहर में डूब रही गाय को पूर्व फौजी ने बचाया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 07:14 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 29th July 2019: बाघों का कुनबा बढ़ा, मानसून की रफ्तार धीमी, पूर्व फौजी ने गाय को बचाया
Top Dehradun News of the day, 29th July 2019: बाघों का कुनबा बढ़ा, मानसून की रफ्तार धीमी, पूर्व फौजी ने गाय को बचाया

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में सोमवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। उत्तराखंड में बाघों का कुनबा बढ़ा है। चार साल के वक्‍फे में बाघों की संख्‍या में 102 का इजाफा हुआ है। अब इनकी संख्‍या 442 पहुंच गई है। वहीं, उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से मानसून की गति धीमी है, लेकिन हाईवे और संपर्क मार्गों पर ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। इसके साथ ही चीला शक्ति नहर में गिरी एक गाय को बचाने के लिए एक पहलवान (पूर्व फौजी) ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। कड़ी मशक्कत के बाद पहलवान गाय को बचाने में कामयाब रहे। 

loksabha election banner

उत्तराखंड में बढ़ा बाघों का कुनबा 

बाघ संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभा रहे उत्तराखंड में बाघों के कुनबे ने बड़ा आकार ले लिया है। चार साल के वक्‍फे में बाघों की संख्‍या में 102 का इजाफा हुआ है। अब इनकी संख्‍या 442 पहुंच गई है। दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय बाघ आकलन 2018 के नतीजे जारी किए है। वहीं, क्षेत्रफल के मद्देनजर घनत्‍व के हिसाब से उत्‍तराखंड पहले नंबर पर है। सभी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्‍या के लिहाज से कार्बेट टाइगर रिजर्व पहले स्‍थापन पर है। टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में भी बाघ संरक्षण के लिए उत्‍तराखंड अव्‍वल है। वर्ष 2014 में हुई अखिल भारतीय स्तर की गणना के अनुसार तब प्रदेश में 340 बाघ थे, जबकि 2017 की राज्य स्तरीय गणना में ये आंकड़ा 361 पहुंच गया था।

धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार 

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से मानसून की गति धीमी है, लेकिन हाईवे और संपर्क मार्गों पर ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। कुमांऊ मंडल के कुछ क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश हुई। जबकि, गढ़वाल मंडल में पहाड़ से लेकर मैदान ने कहीं-कहीं धूप खिली रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहे। वहीं, चारधाम में मौसम साफ है। साथ ही सभी मार्ग सुचारु हैं। देहरादून में भी दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई।  

गाय को बचाने के लिए नहर में कूदा पूर्व फौजी 

चीला शक्ति नहर में गिरी एक गाय को बचाने के लिए एक पहलवान (पूर्व फौजी) ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। कड़ी मशक्कत के बाद पहलवान गाय को बचाने में कामयाब रहे। दरअसल, सोमवार सुबह ऋषिकेश के पुराने पहलवान रहे सुरेश शर्मा बैराज-चीला मार्ग पर घूमने गए थे। इस बीच उन्हें चीला शक्ति नहर में एक गाय बहती दिखी। सुरेश ने बिना देर किए गाय को बचाने के लिए चीला शक्ति नहर में छलांग लगा दी। यहां से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों ने जब उन्हें गाय की मदद के लिए नहर में कूदते देखा तो यहां कावड़ियों का हुजूम जमा हो गया।

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 28th July 2019: हादसे में चार की मौत, हिमालयन कॉन्क्लेव, ओलंपिक में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को बेताब

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 22nd July 2019: भारी बारिश की चेतावनी, बेनामी संपत्ति पर कसेगा शिकंजा, छात्र ने लगाई फांसी

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 21st July 2019: बीन नदी उफान पर, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी गढ़वाली, गरुड़ गंगा के पत्थर पर गरमाई सियासत

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.