Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 22nd July 2019: भारी बारिश की चेतावनी, बेनामी संपत्ति पर कसेगा शिकंजा, छात्र ने लगाई फांसी

देहरादून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी। बेनामी संपत्ति पर अब शिकंजा कसेेेेगा शिकंजा और छात्र ने लगाई फांसी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 08:38 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 22nd July 2019: भारी बारिश की चेतावनी, बेनामी संपत्ति पर कसेगा शिकंजा, छात्र ने लगाई फांसी
Top Dehradun News of the day, 22nd July 2019: भारी बारिश की चेतावनी, बेनामी संपत्ति पर कसेगा शिकंजा, छात्र ने लगाई फांसी

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड के छह जिलों में 24 और 25 जुलाई को भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तराखंड में अब बेनामी संपत्ति पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए कानून लाया जा रहा है। इधर, इंजीनियरिंग के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।   

loksabha election banner

उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश की चेतावनी 

उत्तराखंड में 24 जुलाई से मानसून अपना रंग दिखा सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 और 25 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ के साथ ही ऊधमसिंह नगर में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिला प्रशासन को सर्तकता बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में बेनामी संपत्ति पर कसेगा शिकंजा 

प्रदेश सरकार बेनामी संपत्ति रखने वालों पर शिकंजा कसने जा रही है। इसके लिए सरकार कानून बनाएगी। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बेनामी संपत्ति को जब्त करने के लिए कठोर कानून बनाया जाएगा ताकि प्रदेश में कोई भी भ्रष्टाचारी पनप न सके। बालावाला में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्दी ही बेनामी संपत्ति पर कानून लाकर सभी बेनामी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। जब्त बेनामी सम्पत्ति का उपयोग स्कूल, अस्पताल निर्माण जैसे जनहित कार्यो में किया जाएगा। 

इंजीनियरिंग के छात्र ने लगाई फांसी  

इंजीनियरिंग के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में चल रहा था। छात्र आतिश कुमार बिहार का रहने वाला था और यूपीईएस बिधोली में बीटेक कंप्यूटर साइंस में थर्ड इयर का छात्र था। 

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 21st July 2019: बीन नदी उफान पर, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी गढ़वाली, गरुड़ गंगा के पत्थर पर गरमाई सियासत

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 17th July 2019: विधायक चैंपियन निष्कासित, उत्तराखंड में आफत की बारिश, डेंगू का डंक

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 15th July 2019: कांग्रेस का प्रदर्शन, सफर महंगा, नर्सिंग-पैरामेडिकल के लिए रिकॉर्ड आवेदन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.