Top Dehradun News of the day, 17th July 2019: विधायक चैंपियन निष्कासित, उत्तराखंड में आफत की बारिश, डेंगू का डंक
देहरादून में तीन खबरें चर्चा में रही। पहली विधायक चैंपियन भाजपा से निष्कासित। दूसरी बारिश से मार्ग अवरुद्ध और गहराता जा रहा है डेंगू का डंक।
देहरादून, जेएनएन। देहरादून में तीन खबरें चर्चा में रही। पहली, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भाजपा से निष्कासित। दूसरी, उत्तराखंड में बारिश 81 संपर्क मार्ग अवरुद्ध और प्रदेश में डेंगू का डंक गहराता ही जा रहा है।
विधायक चैंपियन भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित
भाजपा ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये सख्त कदम विधायक चैंपियन की हथियार लहराते वीडियो वायरल होने के बाद उठाया गया।
उत्तराखंड में बारिश से 81 संपर्क मार्ग अवरुद्ध
मानसून की बारिश के चलते प्रदेश के 81 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिन के बीच मानसून की गति धीमी पड़ेगी, जिससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई गई है।
मेघ बरसने के साथ गहराया डेंगू का डंक
जिस रफ्तार से मेघ बरस रहे हैं, उसी तेजी से डेंगू का डंक भी गहराता जा रहा है। दून में चार और लोगों में डेगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रदेश में डेगू पीड़ितों की संख्या 11 हो गई है। जिन नए मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई है, उनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं।