Top Dehradun News of the day, 10th October 2019: पांच हिमालयी राज्यों ने ग्राम्य विकास के लिए किया मंथन, उक्रांद ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी, विजय हजारे ट्रॉफी में चंडीगढ़, पुदुचेरी और असम की शानदार जीत
ऋषिकेश में ग्राम पंचायत विकास योजना अभियान के तहत हिमालयी राज्यों में सामाजिक व आर्थिक रूपांतरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।
देहरादून, जेएनएन। देहरादून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में ग्राम पंचायत विकास योजना अभियान के तहत हिमालयी राज्यों में सामाजिक व आर्थिक रूपांतरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि हिमालय राज्यों की यह कार्यशाला गंगा के पवित्र तट पर आयोजित हो रही है। दूसरी, उक्रांद ने मुरादाबाद को राज्य में शामिल होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उक्रांद ने समूह ग और ख में प्रदेश के बाहरी जिलों से भर्ती किए जाने के खिलाफ भी आंदोलन की बात कही है। तीसरी, दून में चल रही विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के मुकाबले में चंडीगढ़ ने मिजोरम को दस विकेट से, पुदुचेरी ने अरुणाचल को नौ विकेट से और असम ने सिक्किम को सात विकेट हराकर अंक तालिका में बढ़त बनाई।
पांच हिमालयी राज्यों ने ग्राम्य विकास के लिए किया मंथन
परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में ग्राम पंचायत विकास योजना अभियान के तहत हिमालयी राज्यों में सामाजिक व आर्थिक रूपांतरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला सबकी योजना सबका विकास का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि हिमालय राज्यों की यह कार्यशाला गंगा के पवित्र तट पर आयोजित हो रही है। इसमें शामिल प्रतिनिधि नए आयाम लेकर यहां से जाएंगे। कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें जो कुछ भी सीखे उसे सभी लोग अंगीकृत भी करें। कई लोगों ने आज गांव का चिंतन बदल दिया।
उत्तराखंड में एक इंच जमीन न जुड़ने देंगे न कम होने देंगे
उत्तराखंड क्रांति दल ने मुरादाबाद को राज्य में शामिल होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उक्रांद ने समूह ग और ख में प्रदेश के बाहरी जिलों से भर्ती किए जाने के खिलाफ भी आंदोलन की बात कही है। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने गुरुवार को कचहरी स्थित केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता की। भट्ट ने कहा कि राज्य का शहीद स्थल गैरसैंण में बनाने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में बाहरी जिलों की एक इंच जमीन न जुडऩे दी और न कम होने दी जाएगी। भट्ट ने कहा कि राज्य बनने के 20 सालों में 10-10 साल भाजपा कांग्रेस ने शासन किया लेकिन इनकी सोच आंदोलन के खिलाफ रही। अब इसके खिलाफ निर्णायक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस बाबत 22 अक्टूबर को बैठक की जाएगी।
विजय हजारे ट्रॉफी: चंडीगढ़, पुदुचेरी और असम की शानदार जीत
विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के मुकाबले में चंडीगढ़ ने मिजोरम को दस विकेट से, पुदुचेरी ने अरुणाचल को नौ विकेट से और असम ने सिक्किम को सात विकेट हराकर अंक तालिका में बढ़त बनाई। देहरादून में चल रहे विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के लीग मुकाबलों में गुरुवार को कसिगा स्कूल ग्राउंड में चंडीगढ़ और मिजोरम के बीच मुकाबला खेला गया। मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। सलामी बल्लेबाजी तरुवर कोहली 0, हारुजेला 04, पवन केबी 18 सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद भी विकेट पतन का सिलसिला जारी रहा, जिसके चलते मिजोरम टीम 39.3 ओवर में 87 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए एचएम राल्टे 14 व अबरार काजी 10 रन बनाए। चंडीगढ़ के लिए बिपुल शर्मा ने तीन, श्रेष्ठ, बिरंद्र व गुरिंद्र ने दो-दो विकेट चटकाए। जबाव बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ ने अर्जुन आजाद 46 व मनन वोहरा की नाबाद 40 रनों की पारी के दम पर 12.5 ओवर में ही 89 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।
यह भी पढ़ें: किटी कमेटी संचालकों के खिलाफ इंटक का प्रदर्शन, डीएम ने सौंपी जांच Dehradun