विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tokyo Paralympics: मनोज सरकार को 11 लाख देगा ग्राफिक एरा, पैरा ओलिंपिक में जीता कांस्य पदक

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 05 Sep 2021 01:02 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 10:24 PM (IST)

Tokyo Paralympics 2020 ग्राफिक एरा ने उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की ...और पढ़ें

Tokyo Paralympics: मनोज सरकार को 11 लाख देगा ग्राफिक एरा।
Tokyo Paralympics: मनोज सरकार को 11 लाख देगा ग्राफिक एरा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Tokyo Paralympics 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्रपुर के मनोज सरकार को ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मनोज ने जापान के डाइसुके फुजिहारा को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले ग्राफिक एरा ने टोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी उत्तराखंड की वंदना कटारिया को भी 11 लाख रुपये देकर सम्मानित किया था। 

अर्जुन अवार्ड से नवाजे जा चुके मनोज सरकार पहले से ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं। वह ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में मोटिवेशनल स्पीकर हैं। साथ ही यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई भी कर रहे हैं। टोक्यो जाने से पहले मनोज सरकार ने 24 अगस्त को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्पोट्र्स कान्क्लेव में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान किया था। इस दौरान मनोज ने छात्रों से मेडल जीत कर लौटने का वादा किया था। शनिवार को मनोज के कांस्य पदक जीतने की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें- पैरालंपिक में मनोज सरकार की जीत पर देश को गर्व, राष्ट्रपति, पीएम और उत्तराखंड के सीएम ने दी बधाई

ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया व मनोज सरकार ने विश्व में उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है। हम सभी को इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक और पैरालिंपिक में उत्तराखंड के युवाओं का ऐतिहासिक प्रदर्शन बताता है कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

शिविर में 25 व्यक्तियों ने किया रक्तदान

इंडियन आयल दिवस पर रविवार को पंडितवाड़ी में यूरेका गैस सॢवस के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कैंट बोर्ड के निवर्तमान वार्ड सभासद विनोद पंवार ने किया। इस दौरान उज्ज्वला योजना के लाभाॢथयों को भी सम्मानित किया गया। शिविर में 25 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र किया। इस दौरान संतन सिंह, मोहित, रोहित, उमेश, चंद्रप्रकाश, विमला, किशन, अवधेश महेंद्र आदि मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें- Tokyo Paralympics 2020 : मनोज सरकार के ब्रांज जीतने से खेल प्रेमियों में उत्साह