विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tokyo Paralympics 2020 : मनोज सरकार के ब्रांज जीतने से खेल प्रेमियों में उत्साह

By Prashant MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Sep 2021 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 08:09 PM (IST)

Tokyo Paralympics 2020 मनोज का मैच कास्य पदक के लिए जापान के फ़्यूजिहेरा दाईस्युक के बीच खेला गया। जिसमें मनोज ...और पढ़ें

मनोज सरकार ने जापान के खिलाड़ी फ़्यूजिहेरा दाईस्युक को हराकर कांस्य पदक जीत लिया।
मनोज सरकार ने जापान के खिलाड़ी फ़्यूजिहेरा दाईस्युक को हराकर कांस्य पदक जीत लिया।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : Tokyo Paralympics 2020 : जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : शनिवार का दिन भारत के लिए किसी सुनहरे दिन से कम नहीं था। भारत की झोली में पैरालंपिक के धुरंधरों ने एक गोल्ड तो एक कांस्य पदक डाला है। रुद्रपुर के मनोज सरकार को कांस्य पदक तो उड़ीसा के प्रमोद भगत को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। ये उपलब्घि यहीं खत्म नहीं होती है बल्कि कई खिलाड़ियों को ओलंपियन बनने के लिए जज्बा भी दिया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्घि पर रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने शुभकामनाएं दी है।

भारत के खिलाड़ियों पर गर्व हैं। मनोज ने भारत को मेडल दिलाने का सपना संजोया था उसे पूरा किया है। भारत के खाते में कास्य के साथ ही गोल्ड भी आया है। इससे बेहद खुशी है। सरकार को खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें शुरू से तैयारियों पर जोर देने के लिए और व्यवस्था की अपेक्षा है। ताकि भारत एक नहीं अनेक मेडल ले आए। 

- शरद जोशी, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी, उत्तराखंड पुलिस, रुद्रपुर  

कई वर्षो के बाद शामिल हुआ था खेल। मनोज सरकार ने भले ही गोल्ड नहीं जीता कांस्य पदक जीता है, लेकिन भारत का गोल्ड है इससे भी खुशी है। मनोज सरकार ने शुरू से काफी मेहनत किया है। यहां के साथ ही देश के दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ ही बैडमिंटन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। जिले के बरी चार सौ से अधिक बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेरित हुए हैं। 

- गोविंद, बैडमिंटन कोच, स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर 

मनोज सरकार हमारे कोच हैं। उनके बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनकी मेहनत और लगन देखकर हम लोग और मेहनत करते हैं, ताकि देश का नाम रोशन कर सकें। उनकी जीत से हमें और हौसला मिला है। इस जीत से पैरा खिलाड़ियों में नई जान डालेगा। 

- अंकित मलिक, बैडमिंटन खिलाड़ी, रुद्रपुर 

पैरा खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है। उनकी उपलब्धि से खिलाड़ियों में नया जोश आएगा। ओलंपिक में ब्रांज मेडल आना देश का नाम रोशन होना सौभाग्य की बात है। उनकी मेहनत रंग लाई। विश्वचैंपियन से अब ओलंपियन में भी नाम जुड़ गया है। 

- रधुनाथ विश्वास, बैडमिंटन खिलाड़ी, रुद्रपुर 

खिलाड़ियों के लिए मेडल आने पर तो पुरस्कृत किया जाता है अच्छा है, लेकिन मेडल लाने के लिए अधिक गौर करने की जरूरत है। यदि मेडल लाने के लिए तैयारी कराई जाए तो निश्चित ही भारत में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। मनोज सरकार व प्रमोद भगत ने मेडल जीतकर कर दिखाया है। 

- प्रबलीन कौर, बैडमिंटन खिलाड़ी