विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Live Coronavirus Uttarakhand उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण के दो और मामले, 42 पहुंची संख्‍या

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 18 Apr 2020 06:42 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 12:55 PM (IST)

उत्‍तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के दो और मामले सामने आये हैं। इसमें एक महिला और एक श्रमिक कोरोना ...और पढ़ें

Live Coronavirus Uttarakhand उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण के दो और मामले, 42 पहुंची संख्‍या
Live Coronavirus Uttarakhand उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण के दो और मामले, 42 पहुंची संख्‍या

देहरादून, जेएनएन।  शनिवार सुबह मिली रिपोर्ट में एक महिला और एक श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। महिला जमाती की पत्‍नी है, उसका पति निजामुददीन स्थित मकरज में हुए जलसे से लौटा था। वह पहले ही संक्रमित पाया जा चुका है। महिला हरिद्वार के मानक माजरा गांव की रहने वाली है। इस गांव को तीन दिन पहले कंपलीट लॉकडाउन कर दिया था। यहां के 38 लोग एक निजी अस्‍पताल में आइसोलेट हैं। शनिवार को दूसरा संक्रमित मरीज पेशे से मजदूर है और मूलरूप से हाथरस का रहने वाला है। वह यहां अपने साथियों संग क्‍वारंटाइन है। 15 अप्रैल को उसी तबीयत खराब हुई थी। 16 घंटे के अंतराल में उत्‍तराखंड में पांच कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।  प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 42 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें नौ स्वस्थ्य हो चुके हैं।

वहीं, बीते रोज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के तीन और मामले सामने आये हैं। इनमें सैन्य अस्पताल की महिला चिकित्सक, एक जमाती और नौ महीने का एक बच्चा शामिल हैं। डाक्टर और बच्चा देहरादून जिले से हैं, जबकि जमाती उत्‍तर प्रदेश के रामपुर जिले का निवासी है। डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 40 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें नौ स्वस्थ्य हो चुके हैं।

शुक्रवार को प्रदेश में 202 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है। इनमें 199 मामलों में जांच रिपोर्ट निगेटिव और तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें शामिल सैन्य अस्पताल की महिला चिकित्सक इसी महीने 10 अप्रैल को लखनऊ से लौटी थीं। वह मार्च में लखनऊ में आयोजित एक प्रशिक्षण में भाग लेने गई थीं। इस प्रशिक्षण में लगभग 40 डाक्टरों ने भाग लिया था। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: वह वहां किसी संक्रमित के संपर्क में आई हों। संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए लखनऊ में सेना के अफसरों से संपर्क साधा गया है। जिला प्रशासन की टीम शनिवार को डाक्टर की आवासीय कालोनी जाकर हालात का जायजा लेगी।

चिंताजनक पहलू यह कि आज मिले पॉजिटिव मरीजों में नौ महीने का बच्चा भी शामिल है। कोरोना के कारण पाबंद की गई भगत सिंह कॉलोनी निवासी इस बच्चे का पिता पहले ही संक्रमित पाया जा चुका है। वहीं, गढ़ी कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक और उत्‍तर प्रदेश के रामपुर निवासी युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह 20 मार्च को जमात में शामिल होने नैनीताल आया था और 24 मार्च से यहां मस्जिद में क्वारंटाइन था। प्रदेशभर से आज 227 नए सैंपल भेजे गए।

अस्पताल में मां के साथ रहेगा बच्चा

नौ माह के मासूम में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब चिकित्सकों के लिए भी चुनौती बढ़ गई है। प्रदेश में इतनी कम उम्र का यह पहला मामला है। बच्चा अब तक संस्थागत क्वारंटाइन था जिसे दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी कम उम्र को देखते हुए उसे उसकी मां के साथ अलग वार्ड में रखा गया है।

अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री का कहना है कि बच्चा बहुत छोटा है और मां का दूध पीता है। ऐसे में मां को बच्चे से अलग नहीं किया जा सकता। मानवीय आधार पर मां को भी उसी के साथ रखा गया है। मां को भी संक्रमित की तरह ही ट्रीट किया जाएगा। उनकी भी बच्चे के साथ नियमित जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मां को ब्रेस्ट फीडिंग आदि में खास एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। दूध पिलाते समय मास्क लगाने एवं अच्छी तरह सेनेटाइज करने के लिए कहा गया है। डॉ. खत्री के बताया कि बच्चे को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने देख लिया है, उसकी हालत सामान्य है। उसे ट्रामा वार्ड में रखा है।

दून अस्पताल में ही अलग वार्ड में भर्ती हैं पिता

कोरोना पॉजीटिव पाए गए बच्चे के पिता सील की गई भगत सिंह कॉलोनी की मस्जिद में मोअज्जिन (सेवादार) हैं। कानपुर की एक जमात इस मस्जिद में ठहरी थी। यहां से तीन जमाती, मस्जिद के इमाम, बच्चे के पिता समेत सात लोग पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। बच्चे के पिता भी दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया था। साथ ही भगत सिंह कॉलोनी में मस्जिद के मोअज्जिन के आसपास के बीस और लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: coronavirus को लेकर उत्तराखंड में फिलहाल राहत, एक दिन में सर्वाधिक सैंपलों की जांच; सभी नेगेटिव  

भाई-बहन और मां की रिपोर्ट निगेटिव

कोरोना संक्रमित पाए गए बच्चे के आठ भाई-बहन हैं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान के मुताबिक उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया हैं। मां की भी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

यह भी पढ़ें: coronavirus: उत्तराखंड में पूल टेस्टिंग से रोका जाएगा कोरोना का सामुदायिक फैलाव, जानिए क्या है पूल टेस्टिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।