विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंद घर का ताला तोड़कर वहीं रह रहा था चोर, फिर बेच डाला सामान

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 17 Jun 2020 05:18 PM (IST)

प्रगति विहार में बंद घरका ताला तोड़कर घुसे चोर ने आस-पड़ोस के लोगों को झांसे में लेकर घर का सामान ही बेच डाला और घर में ही रहने लगा।

बंद घर का ताला तोड़कर वहीं रह रहा था चोर, फिर बेच डाला सामान
बंद घर का ताला तोड़कर वहीं रह रहा था चोर, फिर बेच डाला सामान

विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। सेलाकुई थाना क्षेत्र के प्रगति विहार में बंद घरका ताला तोड़कर घुसे चोर ने आस-पड़ोस के लोगों को झांसे में लेकर घर का सामान ही बेच डाला और घर में ही रहने लगा। दरअसल, मकान मालिक परिवार के साथ देहरादून के रायपुर में रहता है, प्रगति विहार सेलाकुई में स्थित घर लंबे समय से बंद पड़ा था। इसका फायदा उठाते हुए चोर ताला तोड़कर घर में घुसा और मकान में ही रहने लगा। पड़ोस वालों को बताया कि घर उसने खरीद लिया है। चोर ने अलमारी और फ्रिज बेच डाला। कुछ पड़ोसियों ने शक होने पर फोन पर मकान मालिक को सूचना दी, तो तब चोरी का पता चला। इसी बीच वो भी भाग निकला। मकान मालकिन की तहरीर पर सेलाकुई थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस चोर का सुराग लगाने को दबिश दे रही है।

सेलाकुई थाने में सोमवार की देर शाम जोईस रालेग्जेंडर पत्नी बीजू रोलेग्जेंडर निवासी रायपुर वाणी विहार देहरादून ने दी तहरीर में कहा कि चोर उसके प्रगति विहार सेलाकुई स्थित घर से अलमारी और फ्रिज चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो पता चला कि 12 जून को चोर ताला तोड़कर बंद मकान में घुसा।

आस-पड़ोस के लोगों ने सोचा कि किराये पर रहने आया होगा, लोगों ने पूछा तो चोर ने कहा कि यह मकान उसने खरीद लिया है। चोर ने इसी बीच अलमारी और फ्रिज भी बेच दिया। मोहल्लेवालों को जब कुछ शक हुआ, तो बीजू रोलेग्जेंडर के परिचित पड़ोसियों ने फोन से सूचना दी कि उसके मकान में कोई रह रहा है, जो मकान को खरीदने की बात कह रहा है और उसने घर का सामान भी बेच दिया है। तब जाकर मकान मालिक को घर में चोरी का पता चला।

यह भी पढ़ें: चोर दुकान की टिन की छत तोड़कर अंदर घुसे, नकदी और सामान चुराया

वहीं, थानाध्यक्ष सेलाकुई विपिन बहुगुणा के अनुसार पकड़े जाने के डर से चोर भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरी का आरोपित पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कारोबारी के घर में घुसकर चोरों ने उड़ाया हजारों का माल Haridwar News