विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में घुसे चोरों ने पहले उड़ाई दावत, फिर लाखों का माल ले उड़े Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 25 Dec 2019 09:43 AM (IST)

महारानी बाग इलाके के एक बंद घर में चोरों ने वारदात के दौरान घर में दावत भी उड़ाई। छक कर ...और पढ़ें

घर में घुसे चोरों ने पहले उड़ाई दावत, फिर लाखों का माल ले उड़े Dehradun News
घर में घुसे चोरों ने पहले उड़ाई दावत, फिर लाखों का माल ले उड़े Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। महारानी बाग इलाके के एक बंद घर में चोरों ने वारदात के दौरान घर में दावत भी उड़ाई। छक कर शराब पी, पनीर, बिस्किट का आनंद उठाने के बाद घर में रखे दो लैपटॉप और ज्वेलरी ले उड़े। चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़ने की भी कोशिश भी की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। घर के सदस्य बीते 18 दिसंबर को वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थे। वहां से लौटने के बाद घर की दशा देखी तो दंग रह गए। 

एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले मधुर मदान परिवार के साथ महारानी बाग के फेज-वन में रहते हैं। 18 दिसंबर को वह परिवार के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर चले गए। वह गत देर शाम लौटे तो देखा कि घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। भीतर गए तो हर तरफ सामान बिखरा पड़ा था। ड्राइंग रूम में शराब की खाली बोतल भी पड़ी मिली। वहीं एक प्लेट में पनीर के टुकड़े पड़े थे। 

पुलिस का मानना है कि चोरों की संख्या एक या दो रही होगी। वहीं यह भी अंदेशा है कि चोर घर में काफी देर तक रुका रहा और इस दौरान कीमती सामान ढूंढने के लिए हर एक सामान को पलटा। चोर ने आलमारी का लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद चोर घर में रखे दो लैपटॉप व सोने-चांदी के कुछ आभूषण चोरी कर ले गए। नकदी के बारे में अभी वादी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: चोरों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी का बंद घर खंगाला Dehradun News

एसओ वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉलोनी में घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की 18 दिसंबर के बाद की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिस पर मुखबिर तंत्र से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गहरी नींद में सोता रहा परिवार, पूरे घर को खंगाल गए चोर Dehradun News