विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड : आज हो सकता है तीरथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 12 Mar 2021 04:50 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 07:50 AM (IST)

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत अब अपने मंत्रिमंडल का गठन करने ...और पढ़ें

नए मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत त्रिमंडल का गठन करने जा रहे हैं।
नए मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत त्रिमंडल का गठन करने जा रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत अब अपने मंत्रिमंडल का गठन करने जा रहे हैं। इस क्रम में वह शुक्रवार को दिल्ली जा सकते हैं। अगर कोई पेच न फंसा तो शनिवार तक तीरथ की टीम आकार ले लेगी। मंत्रिमंडल में सभी 11 पदों को भरे जाने की तैयारी है। मंत्रिमंडल में कुमाऊं मंडल को तवज्जो मिलने और महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढऩे की संभावना है। स्वयं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जल्द मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद मंत्रियों को शपथ दिला दी जाएगी।

बुधवार को शपथ ग्रहण करने के बाद अब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों को लेकर मशक्कत में जुटे हुए हैं। गुरुवार को एक दिनी हरिद्वार दौरे से लौटने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं से इस विषय पर मंथन किया। वह लगातार केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में भी बने हुए हैं। अगर जरूरत हुई तो वह शुक्रवार को मंत्रिमंडल गठन पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए दिल्ली जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक यह लगभग तय है कि पिछले त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के सभी आठ सदस्यों को रिपीट किया जाएगा। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में तीन मंत्री पद रिक्त थे, लेकिन तीरथ की टीम में सभी 11 पदों को भरा जाएगा। उत्तराखंड में संवैधानिक प्रविधानों के मुताबिक मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो सकता है।

 यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास

सूत्रों के मुताबिक तीरथ की कवायद अब मंत्रिमंडल के तीन पदों के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में पौड़ी गढ़वाल से तीन, ऊधमसिंह नगर से दो और टिहरी, हरिद्वार व अल्मोड़ा जिले से एक-एक मंत्री थे, जबकि स्वयं त्रिवेंद्र देहरादून का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। यानी, राज्य के 13 में से महज पांच जिलों को ही मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला हुआ था। अब अगर तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को अपनी टीम में जगह देते हैं, तो बाकी तीन स्थान उन जिलों के हिस्से जाएंगे, जहां से कोई विधायक मंत्री नहीं था। इस स्थिति में उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत व नैनीताल के किन्हीं तीन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कहना है कि 'मंत्रिमंडल गठन को लेकर मंथन किया जा रहा है। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की जाएगी। इसके बाद जल्द से जल्द मंत्रियों का शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा।'

यह भी पढ़ें- रश्मि के भाषण पर दिल हार बैठे थे उत्‍तराखंड के नए CM तीरथ सिंह, जानिए मिस मेरठ से कैसे हुई थी शादी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।