विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के दस दावेदार Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 29 Nov 2019 01:29 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मंडल के चुनाव की श्रृंखला में मंडल अध्यक्षों के दस नामों के साथ तीन जिला सदस्यों के नाम पर भी रायशुमारी की गई।

ऋषिकेश में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के दस दावेदार Dehradun News
ऋषिकेश में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के दस दावेदार Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मंडल के चुनाव की श्रृंखला में मंडल अध्यक्षों के दस नामों के साथ तीन जिला सदस्यों के नाम पर भी रायशुमारी की गई। 

व्यापार सभा भवन में भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी सूरत सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के लिए रायशुमारी की गई। इसमें मंडल अध्यक्ष के लिए 10 नामों का प्रस्ताव उनके पास आया। 

जिला प्रतिनिधि के लिए नेहा नेगी, पवन गोयल, मोनिका गर्ग के नाम आए। मंडल अध्यक्ष के लिए दीपक तायल, चेतन शर्मा ,प्रदीप दुबे, अमित वत्स, दिनेश सती, हरीश तिवाड़ी, संजय वर्मा, रवि जैन, राकेश चंद का नाम प्रमुख सामने आया है। इन्हें चुने जाने के लिए 173 लोगों ने अपनी रायशुमारी दी।

इस प्रक्रिया के बाद वह पूरे नामों के पैनल प्रदेश को सौंप देंगे। जहां मंडल व जिला प्रतिनिधि के नाम की घोषणा की जाएगी। मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर व्यापार सभा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जमा थी। जो उत्साहपूर्वक रायशुमारी प्रक्रिया में शामिल होने आए थे। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं का यह भी कहना था कि अध्यक्षों की दौड़ में कुछ वह लोग भी शामिल हैं जो कि हमेशा पार्टी के विरोध में मतदान करते रहे हैं।

भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों को रायशुमारी

डोईवाला विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के तीन मंडलों में होने वाले मंडल अध्यक्ष के चुनाव को गुरुवार को कार्यकर्ताओं के बीच रायशुमारी की गई। रानीपोखरी मंडल से सबसे अधिक लोगों ने दावेदारी की। 

थानो स्थित बाला सुंदरी मंदिर प्रांगण में चुनाव अधिकारी शरद रावत की देखरेख में मंडल अध्यक्ष के लिए प्रेम पुंडीर, प्रेम किशोर चमोली, राजेंद्र मनवाल, दीपक चंद्र, विजय भट्ट, सुबोध जायसवाल, सुभाष रावत, मांजरी ग्रांट मंडल के लिए पूर्व प्रधान राजकुमार व संजीव लोधी ने चुनाव अधिकारी विपुल मैदोली की देखरेख में दावेदारी की।यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ उपचुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस को अब मजबूती से उभरने का भरोसा

वहीं, डोईवाला नगर मंडल में नए अध्यक्ष के लिए बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी दीवान सिंह रावत की देखरेख में लच्छीवाला जिला पंचायत कैंपस में विनय कंडवाल, नरेंद्र नेगी, मनवर सिंह नेगी, दीवान सिंह सजवान, रामेश्वर लोधी, नितिन बड़थ्वाल, लच्छीराम लोधी, विक्रम सिंह नेगी, गोपाल शर्मा ने भी अपनी दावेदारी की।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ उपचुनाव परिणाम: जनमत ने भरोसा जताया, आइना भी दिखा दिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।