Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ उपचुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस को अब मजबूती से उभरने का भरोसा

    By Edited By:
    Updated: Fri, 29 Nov 2019 11:04 AM (IST)

    पिथौरागढ़ उपचुनाव में जीत मामूली मतों के अंतर से कांग्रेस के हाथों से फिसल गई बावजूद इसके पार्टी के तल्ख तेवर बरकरार हैं। कांग्रेस को अधिक मजबूती के साथ उभरने का भरोसा है।

    पिथौरागढ़ उपचुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस को अब मजबूती से उभरने का भरोसा

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। पिथौरागढ़ उपचुनाव में जीत मामूली मतों के अंतर से कांग्रेस के हाथों से फिसल गई। बावजूद इसके पार्टी के तल्ख तेवर बरकरार हैं। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में करारी हार से मायूस हो चली कांग्रेस राज्य में विधानसभा के दूसरे उपचुनाव में जिस तरह भाजपा की पेशानी पर बल डालने में कामयाब रही, उससे पार्टी का मनोबल बढ़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उपचुनाव का नतीजा इस बात का संकेत है कि भविष्य में कांग्रेस राज्य में अधिक मजबूती के साथ उभरेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काबीना मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव से कांग्रेस को बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि, कांग्रेस की उम्मीदें पूरी नहीं हुई हैं, लेकिन यह भी सच है कि राज्य की सबसे प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी ने इस उपचुनाव में सहानुभूति के रथ पर सवार भाजपा के माथे पर बल डाल दिए।

    सत्तारूढ़ दल सहानुभूति लहर के बाद भी कम मतों के अंतर से जीत सका। इससे पहले थराली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भी कांग्रेस को सफलता तो नहीं मिली थी, लेकिन कड़े संघर्ष के बूते उसने भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने में कसर नहीं छोड़ी। 

    पिथौरागढ़ उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस के राज्य के दिग्गज नेताओं ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस के महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में डेरा डाले रखा, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह व सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने चुनाव प्रचार की बागडोर अपने हाथों में थामे रखी। 

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस पराजित हुई है, हम जनादेश स्वीकार करते हैं। पिथौरागढ़ की जनता ने जो विश्वास काग्रेस में व्यक्त किया है, उसे बनाए रखने का भरसक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये जीत सहानुभूति एवं धनबल की जीत है। उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहना यह संकेत है कि पिथौरागढ़ की जनता में इसे लेकर उत्साह नहीं रहा। भाजपा सरकार ने पिथौरागढ़ के विकास को अवरुद्ध किया है। 

    यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ उपचुनाव परिणाम: जनमत ने भरोसा जताया, आइना भी दिखा दिया

    उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेतृत्व का आभार भी जताया है। जिम्मेदार विपक्ष की की भूमिका निभाएंगे प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस पिथौरागढ़ में एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता पर काबिज होगी।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand By election Result : पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा की चन्‍द्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लुंठी को हराया