Move to Jagran APP

Uttarakhand By election Result : पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा की चन्‍द्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लुंठी को हराया

Uttarakhand By election Result 2019 LIVE पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी चन्द्रा पंत ने कांग्रेस प्रत्‍याशी अंजू लुंठी को पराजित कर दिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 09:48 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 08:42 PM (IST)
Uttarakhand By election Result : पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा की चन्‍द्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लुंठी को हराया
Uttarakhand By election Result : पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा की चन्‍द्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लुंठी को हराया

पिथौरागढ़, जेएनएन : वित्त्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में फिर से कमल खिला है। स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत ने कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी को 3267 मतों से पराजित किया। चंद्रा पंत को 26086 मत को कांग्रेस की अंजू को 22819 मत मिले। चंद्रा पंत की  जीत से भाजपा में खुशी व्याप्त है। तीसरे नंबर नोटा रहा। नोटा में 844 मत पड़े।

loksabha election banner

25 नंवबर को हुए मतदान की मतगणना गुरु वार सुबह एलएसएम पीजी कालेज में भारी सुरक्षा के बीच हुई। पहले चक्र की गणना में भाजपा और कांग्रेस के मध्य मात्र 88 मतों का अंतर रहा। अगले चक्र में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आती रही। भाजपा की सहानुभूति को लेकर एकतरफा जीत का दावा ध्वस्त हो गया। पांच चक्रों तक बाजी कभी भी किसी के पक्ष में जाती नजर आई। पांचवें चक्र के बाद भाजपा ने एक हजार से अधिक मतों की लीड ली तब जाकर भाजपा का पलड़ा भारी होने लगा। पांचवें राउंड में भाजपा को 12048 मत तो कांग्रेस को 11751  मत मिले थे। छठे राउंड में भाजपा 16237 तो कांग्रेस 14791 मत पर थी। आठवें चक्र में भाजपा 1877 मतों से आगे हो गई । नवें चक्र में भाजपा ने 2583 मतों की बढ़त बना ली। इसके बाद  मात्र दो चक्रों की गिनती शेष रहने पर भाजपा को अपनी जीत सुनिश्चित लगने लगी। दसवें चक्र में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल से बाहर जश्न मनाया।

मतगणना के दौरान नगर के विण बूथ की ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतगणना का कार्य प्रभावित रहा। 95 नंबर के विण के बूथ पर 602 मतदाताओं ने मतदान किया था। बाद में मशीन खुलने के बाद दो सौ मतों का अंतर आया। ईवीएम में पड़े मतों में भाजपा की चंद्रा पंत को 25646 मत और कांग्रेस की अंजू लुंठी को 22298 मत पड़े थे। पोस्टल बैलेट में भाजपा को 255 और कांग्रेस को 116 मत पड़े थे। पोस्टल मत मिलाकर भाजपा की चंद्रा पंत को 26086 और कांग्रेस की अंजू लुंठी को 22819 मत मिले। चंद्रा पंत को विजयी घोषित किया गया। घोषणा के बाद निर्वाचन अधिकारी तुषार सैनी ने जीत का प्रमाण पत्र चंद्रा पंत को प्रदान किया। जीत के बाद भाजपा ने विजयी जुलूस निकाला।

इस मौके पर विजयी प्रत्याशी चंद्रा पंत ने अपनी जीत पर पिथौरागढ़ की जनता का आभार जताया और स्व. पंत के द्वारा शुरू  किए गए कार्यो को पूरा करने और उनके सपनों को साकार करने का दावा किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने विस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जीत स्व. प्रकाश पंत को समर्पित की है।

आंकड़ाें में मतगणना

कुल मत पड़े      50751

भाजपा             26086

कांग्रेस              22816

सपा                835

नोटा                844

अवैध              167

सातवें राउंड के आंकड़ों में हो सकता है परिवर्तन

पोलिंग संख्या 95 विण में ईवीएम मशीन खराब होने से सातवें राउंड के आंकड़ों में परिवर्तन संभव है। विण में 602 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसलिए भी अभी तक फाइनल परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। फिर भाजपा पत्‍याशी चन्‍द्रा पंत ने जो लीड ली है उससे उनकी जीत सुनिश्चित है।

कम वोटिंग का असर आ रहा नजर

25 नवंबर को हुए पिथाैरागढ़ विधानसभा उपुचनाव के लिए वोटिंग काफी कम हुई थी। महज 47 फीसद वाेटिंग का असर भी परिणामों पर साफ नजर आ रहा है। प्रकाश पंत के निधन के बाद इस सीट पर भाजपा के पक्ष में सहानुभूति बनी हुई थी। ऊपर से उनकी पत्‍नी चन्‍द्रा पंत इस सीट से प्रत्‍याशी हैं। चन्‍द्रा के भाजपा प्रत्‍याशी घोषित होने के बाद से कांग्रेस के कद्दावर नेता मयूख महर ने यहां से चुनाव लड़ने से इन्‍कार कर दिया था। ऐसे में मजबूरन कांग्रेस को अंजू लुंठी को अपना प्रत्‍याशी बनाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने नैनीताल और रामनगर में प्रदेश सरकार का पूतला फूंका

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने निराश्रित महिलाओं को बनवाया घर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.