Move to Jagran APP

लू के थपेड़ों से परेशान दूनवासी, दो-तीन दिन राहत नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कहीं-कहीं अगले दो से तीन दिन तक लू के थपेड़ेें लोगों को परेशान कर सकते हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 06:46 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 09:40 PM (IST)
लू के थपेड़ों से परेशान दूनवासी, दो-तीन दिन राहत नहीं

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में गर्मी का सितम जारी है। हालांकि बीते मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बावजूद इसके लोग दिनभर भीषण गर्मी से जूझते रहे। 

loksabha election banner

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.2 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, मंगलवार को तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। उत्तराखंड में बुधवार को सर्वाधिक तापमान जसपुर में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कहीं-कहीं अगले दो से तीन दिन तक लू के थपेड़ों की भी चेतावनी जारी की है। दून में भी दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार की बात करें तो सुबह से ही लोग परेशान दिखे। दोपहर करीब एक बजे शहर में सन्नाटा छा गया। हालांकि शाम चार बजे बाद करीब आधे घंटे तक आसमान पर हल्के बादल छाए और कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ तेज हवाएं भी चली। हालांकि छह बजे बाद आसमान एक बार फिर से साफ हो गया। 

यह है तापमान की स्थिति 

शहर,              अधिकतम,           न्यूनतम 

कोटद्वार,         42.0,                 23.2 

हरिद्वार,          40.5,                 23.5 

रुड़की,              39.9,                 23.1 

चमोली,             31.0,                16 

पौड़ी,                 31.0,                15 

टिहरी,               28.6,                16.6 

बदरीनाथ,          14.1,                 03.2 

केदारनाथ,         12.0,                  02 

गंगोत्री,              13.2,                  03 

यमुनोत्री,           11.3,                  02 

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस) 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में बारिश से गिरा तापमान, मैदान में पारे का उछाल

यह भी पढ़ें: फिर करवट ले सकता है मौसम, पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश के आसार

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में आंधी से एक मौत, विमानों की दून में कराई लैंडिंग; फिर तूफान की चेतावनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.