विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश खुद राजनीति के घुसपैठिए, उत्तराखंड के लोगों को बोलने से पहले अपने घर में झांकें: सुषमा खर्कवाल

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:00 PM (IST)

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने अखिलेश यादव के उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड वासियों को घुसपैठिया बताने वाले सपा नेता अखिलेश यादव के बयान पर गढ़वाल की बेटी व लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें।

वह खुद राजनीति में घुसपैठिए हैं, जो परिवार के 28 लोगों को राजनीति में विभिन्न पदों पर बिठाकर सत्ता पर राज करने की महत्वाकांक्षा पाले हुए हैं। सुषमा खर्कवाल ने कहा कि वह खुद उत्तराखंड की बेटी हैं और इस प्रदेश की मिट्टी, संस्कृति व लोगों से उनका गहरा जुड़ाव है।

गढ़वाल से नाता रखने वाली महापौर ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वालों को पहले इस प्रदेश के योगदान और यहां के लोगों के सम्मान का महत्व समझना चाहिए। उत्तराखंड के लोगों ने देश की सुरक्षा, विकास और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ऐसे लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना उनकी पहचान और सम्मान पर हमला है। अखिलेश यादव पर सवाल दागते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के संबंध भी उत्तराखंड से हैं।

ऐसे में उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने ही स्वजन को घुसपैठिया मानते हैं? क्या उनमें इतना साहस है कि वह अपने परिवार के लोगों से भी यही बात कह सकें?

महापौर ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए किसी प्रदेश के लोगों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंड के लोगों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून के पटेलनगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- देहरादून में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ा 18 नए मामले सामने आए