देहरादून के पटेलनगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर में पुलिस ने किराए के कमरे में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में किराए के कमरे में चल रहे देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने संस्कृति लोक कालोनी स्थित एक मकान में छापा मारकर देह व्यापार संचालित करने वाली महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
मौके से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित महिला व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करती थी और उन्हें महिलाओं की फोटो भेजकर उनकी पसंद के अनुसार कमरे में बुलाती थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ को सूचना मिली कि संस्कृति लोक कालोनी में किराए का कमरा लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस टीम ने मकान में दबिश दी।
दो कमरों में मिलीं महिलाएं
एसएसपी के अनुसार दबिश के दौरान मकान के एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी भी बरामद की गई।
इसके बाद पुलिस ने देह व्यापार संचालित करने वाली महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित अजमीरा ने मकान किराए पर लिया था। आरोप है कि वह बाहरी जिलों और राज्यों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा संचालित कर रही थी।
ग्राहकों से फोन के माध्यम से संपर्क करने के बाद उन्हें व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेजी जाती थी। ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुसार महिलाओं को किराये के कमरे में बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जाता था।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजमीरा (42), शेख अजीजल (30), रजनी (25) और अन्नू (23) के रूप में की है। अजमीरा और शेख अजीजल संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला के निवासी बताए गए हैं।
रजनी ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र और अन्नू हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की निवासी है। चारों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ा 18 नए मामले सामने आए
यह भी पढ़ें- देहरादून के समरवैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा, शिक्षक निलंबित
