विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा गेट पर गन्ना आंदोलन, किसानों के साथ विधायक ने किया प्रदर्शन

Published: Tue, 28 Apr 2026 09:38 PM (IST)

कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने किसानों के साथ देहरादून विधानसभा गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना पलटकर प्रदर्शन किया।

विधानसभा भवन के गेट पर झबरेडा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने गन्ने का ढेर पलट दिया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर हटाया।

विधानसभा भवन के गेट पर झबरेडा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने गन्ने का ढेर पलट दिया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर हटाया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मंगलवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति किसानों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे और गेट के बाहर गन्ने का ढ़ेर पलट दिया।

इस दौरान किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर गन्ना हटाया और आवाजाही शुरू कराई।

बताया जा रहा है कि गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे नाराज होकर विधायक ने किसानों के साथ यह विरोध प्रदर्शन किया।

गन्ना सड़क पर फैलने से कुछ समय के लिए विधानसभा गेट के बाहर आवाजाही बाधित हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने गन्ने को सड़क से हटाकर किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

प्रदर्शन के दौरान विधायक और किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखी बहस, सीएम धामी ने विपक्ष को कौरवों की सभा बताया

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा में नारी शक्ति वंदन पर विशेष सत्र, सत्ता-विपक्ष में घमासान तय