पंचायतों पर मेहरबान राज्य सरकार ने की धनवर्षा
नगर निकायोंं के बाद अब राज्य सरकार पंचायतों पर खासी मेहरबान दिखी है। सरकार ने पंचायतों को नए साल का तोहफा देते हुए उनपर धनवर्षा की है।
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: नगर निकायों के बाद राज्य सरकार ने 13 जिला पंचायतों और 7953 ग्राम पंचायतों पर 54.83 करोड़ धन वर्षा करते हुए उन्हें नए साल का तोहफा दिया है। इस धनराशि का उपयोग जलापूर्ति, सीवरेज, कूड़ा प्रबंधन, जल निकासी, स्वच्छता, पथ प्रकाश, आंगनबाड़ी भवनों व अतिरिक्त कक्षों के निर्माण पर खर्च किया जा सकेगा।
चौथे राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही व अंतिम किश्त के रूप में 13 जिला पंचायतों के लिए 42.64 करोड़ व 7953 ग्राम पंचायतों के लिए 12.18 करोड़ की धनराशि जारी करने के गुरुवार को वित्त सचिव अमित नेगी ने आदेश जारी किए। इसके साथ ही जिला पंचायतों को चालू वित्तीय वर्ष की चारों किश्त के रूप में 170.59 करोड़ अवमुक्त किए जा चुके हैं।
ग्राम पंचायतों के लिए 85.29 करोड़ की राशि तय थी, लेकिन बाद में यह राशि बढ़ाने की वजह से शेष 12.18 करोड़ की राशि अवमुक्त की गई है। ग्राम पंचायतों को चालू वर्ष में अब तक 97.48 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी है।
जिलेवार जिला पंचायतों और ग्राम पंचायतों को दी गई धनराशि का ब्योरा
(धनराशि हजार में)
जिले जिला पंचायत ग्राम पंचायत
अल्मोड़ा 30745 13379
बागेश्वर 18952 5807
चमोली 31785 8366
चंपावत 14027 4152
देहरादून 48976 10707
हरिद्वार 71196 12978
नैनीताल 27648 8030
पौड़ी 39813 14298
पिथौरागढ़ 27302 9857
रुद्रप्रयाग 15166 4606
टिहरी 31786 11468
ऊधमसिंह नगर 46925 12093
उत्तरकाशी 22129 6112
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 88 नगर निकायों में होंगे चुनाव: मदन कौशिक
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: भाजपा के हर दांव पर कांग्रेस की निगाह
यह भी पढ़ें: खेल मंत्री के बयान पर कांग्रेस का तंज, सबूत हैं तो देर किस बात की