विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेल निदेशालय में बैठक पर तैयारियों की चर्चा, राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आयोजित होंगे राज्य खेल

By Nishant kumarEdited By: riya.pandey
Published: Thu, 27 Jul 2023 08:07 PM (IST)

38वें राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश में राज्य खेल आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों को ...और पढ़ें

राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आयोजित होंगे राज्य खेल
राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आयोजित होंगे राज्य खेल

जागरण संवाददाता, देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश में राज्य खेल आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों को विशेष शिविर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

ये बातें विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार ने खेल विभाग, राज्य ओलिंपिक संघ व संघ से संबद्ध खेल संघों के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में कही।

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने के लिए तैयारियों पर चर्चा

गुरुवार को रायपुर स्थित खेल निदेशालय में हुई बैठक में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने के लिए तैयार करने पर चर्चा हुई। खेल विभाग द्वारा खेल संघों से उनकी राय मांगी गई। साथ ही खेल संघों से प्रशिक्षण शिविर के लिए खेल उपकरणों का प्रस्ताव मांगा गया।

अभिनव कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिलाने व तैयारी के उपयोग में आने वाले खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर ने अधिकारियों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को चिह्नित कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप व फेडरेशन कप आयोजित करने का भी निर्णय

बैठक में अन्य राज्यों की टीमों के साथ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने व विभिन्न खेल विधाओं में राष्ट्रीय चैंपियनशिप व फेडरेशन कप आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों से पहले अनुभव मिल सके।

इस दौरान सभी खेल संघों को अपनी-अपनी आवश्यकताओं को आकलित कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत आख्या खेल निदेशालय में जमा कराने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, सचिव डीके सिंह समेत अन्य खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।