Move to Jagran APP

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से की मुलाकात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की। प्रभारी ने प्रदेश संगठन से उत्तराखंड के राजनीतिक हालात पर मंथन किया। साथ में एकजुटता के साथ जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 08:45 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 08:45 AM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से की मुलाकात
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य के नव नियुक्त प्रभारी देवेन्द्र यादव से उनके निवास पर मुलाकात की।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की। प्रभारी ने प्रदेश संगठन से उत्तराखंड के राजनीतिक हालात पर मंथन किया। साथ में एकजुटता के साथ जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रभारी देवेंद्र यादव को राज्य में पार्टी की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया गया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वह जल्द राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कार्यकर्त्‍ताओं को मुस्तैदी से काम करना होगा। प्रतिनिधिमंडल में देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर व विशेष आमंत्रित सदस्य शिल्पी अरोड़ा शामिल थे। मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने दून वापसी की। 

विस में इंद्रमणि बडोनी व जसवंत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने मांग की है कि विधानसभा भवन में पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी और पूर्व विधायक स्व. जसवंत सिंह बिष्ट की प्रतिमा स्थापित की जाए। इस संबंध में उक्रांद कार्यकर्त्‍ताओं ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य निर्माण का संकल्प उक्रांद की स्थापना पर 24-25 जुलाई 1979 में राजनीतिक मुद्दा बनकर आया था। राज्य आंदोलन जो गांधीवादी तरीके से चला था, उसकी अगुआई भी गांधीवादी विचारक और पहाड़ के गांधी इंद्रमणि बडोनी ने की थी। वहीं, उक्रांद की स्थापना के बाद वर्ष 1980 में दल के प्रथम विधायक जसवंत सिंह बिष्ट रानीखेत से जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ें: उक्रांद के सामने वजूद बचाने की चुनौती, राज्य गठन के बाद से लगातार गिरता गया ग्राफ

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पृथक उत्तराखंड राज्य का संकल्प प्रस्ताव रखने वाले व्यक्ति वही थे। इसलिए इंद्रमणि बडोनी और जसवंत सिंह की प्रतिमा विधानसभा में स्थापित की जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में उक्रांद के महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी, लताफत हुसैन, शिव प्रसाद सेमवाल, अमित मिश्र, किरन रावत आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति न मिलने पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.