Move to Jagran APP

टिकटों के फेर में दिग्गजों के बीच मारामारी, पढ़िए पूरी खबर

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है लेकिन कांग्रेस में टिकटों का गणित अपने पक्ष में रखने को लेकर दिग्गजों में मारामारी मची है। खेल में बाजी किसके हाथ लगेगी या चुनाव तक सियासी संतुलन साधते हुए ही पार्टी आगे बढ़ेगी!

By Sumit KumarEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 06:45 AM (IST)
कांग्रेस में टिकटों का गणित अपने पक्ष में रखने को लेकर दिग्गजों में मारामारी मची है।

रविंद्र बड़थ्वाल, देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन कांग्रेस में टिकटों का गणित अपने पक्ष में रखने को लेकर दिग्गजों में मारामारी मची है। प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर बिछाई गई सियासी बिसात में पहले चुनावी और बाद में सत्ता के समीकरणों को ध्यान में रखकर मोहरे तय करने का खेल शुरू हो गया है। खेल में बाजी किसके हाथ लगेगी या चुनाव तक सियासी संतुलन साधते हुए ही पार्टी आगे बढ़ेगी, इसे लेकर गेंद अब पार्टी हाईकमान के पाले में है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की अगले विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर टिकट तय कराने में अहम भूमिका रहना तय है। इसी वजह से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष के रूप में डा इंदिरा हृदयेश की जुगलबंदी पार्टी में विरोधी खेमे के निशाने पर हर वक्त रही है। प्रदेश की सियासत पर मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत के समर्थक गाहे-बगाहे इस जुगलबंदी को निशाने पर लेते रहे हैं। डा हृदयेश के निधन के बाद यह जोड़ी टूट चुकी है। नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त होने के बाद से ही प्रदेश संगठन के मुखिया का पद इस खेमे के निशाने पर है। नेता प्रतिपक्ष की तुलना में प्रदेश संगठन के अध्यक्ष की विधानसभा की कुल 70 सीटों पर टिकटों के निर्धारण में बड़ी भूमिका मानी जा रही है। टिकटों को तय कराने के साथ ही प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाने से लेकर चुनावी रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने में प्रदेश अध्यक्ष को रणनीतिक कौशल दिखाने का मौका भी मिलेगा। पार्टी काे जीत हासिल होने की दशा में प्रदेश अध्यक्ष की यही अहम भूमिका उसे मुख्यमंत्री पद का स्वाभाविक दमदार दावेदार बना सकती है।

यह भी पढें- उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल होंगे उम्‍मीदवार

पार्टी सूत्रों की मानें तो नए नेता प्रतिपक्ष के चयन के साथ प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के पीछे जोड़तोड़ का यही सियासी गणित काम कर रहा है। हालांकि इस सबके बीच चुनाव से पहले पार्टी में एकजुटता पर जोर देने की मुहिम को पलीता लगता जरूर दिखाई दे रहा है। बदली रणनीति में संगठन के सामने ऊहापोह उत्पन्न हो गया है तो वहीं विधायकों के साथ ही कार्यकर्त्ताओं में भी मनमुटाव गहराता दिखाई दे रहा है। राज्य में 2016 में बड़ी टूट झेलने और 2017 में बुरी तरह शिकस्त खा चुकी कांग्रेस के लिए मौजूदा हालात नई चुनौती का सबब बनते दिख रहे हैं।

यह भी पढें- उत्‍तराखंड में बड़े बदलाव को लेकर पसोपेश में कांग्रेस नेतृत्व, पढ़ि‍ए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.