Move to Jagran APP

दीपावली के बाद भंग होगी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, नई कमेटी के गठन को बढ़ी बेचैनी

उत्तराखंड कांग्रेस की मौजूदा कमेटी दीपावली के बाद भंग की जा सकती है। यानी पार्टी प्रदेश में नई कमेटी की घोषणा जल्द करने जा रही है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 01:09 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 11:15 PM (IST)
दीपावली के बाद भंग होगी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, नई कमेटी के गठन को बढ़ी बेचैनी
दीपावली के बाद भंग होगी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, नई कमेटी के गठन को बढ़ी बेचैनी

देहरादूनए राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा कमेटी दीपावली के बाद भंग की जा सकती है। यानी पार्टी प्रदेश में नई कमेटी की घोषणा जल्द करने जा रही है। हालांकि नई कमेटी के गठन की कवायद से प्रदेश में कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह करीब ढाई साल बाद भी अपनी नई टीम गठित नहीं कर पाए हैं। पहले सहकारिता चुनाव, फिर नगर निकाय चुनाव, इसके बाद लोकसभा चुनाव और अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते नई कार्यकारिणी का गठन टलता रहा है। अब पंचायत चुनाव का अंतिम चरण ही शेष है। ऐसे में अब प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर इंतजार खत्म होने के संकेत हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह दीपावली के बाद दिल्ली जाएंगे। 

माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान के साथ चर्चा के बाद प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग किया जा सकता है। कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा हाईकमान स्तर से किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की जा सकती है। चालू माह के अंतिम दो दिनों या नवंबर के पहले हफ्ते में नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आ सकती है।

यह भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख को लेकर कांग्रेस और भाजपा में खींचतान Dehradun News

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी भी जंबो ही नसीब होगी। प्रदेश में पार्टी के बड़े नेताओं को साथ लेकर चलने की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के मद्देनजर नई कार्यकारिणी का आंकड़ा 150 से अधिक रहने के आसार हैं। टीम प्रीतम में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत दिग्गज नेताओं के समर्थकों को तरजीह मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें: दीपावली के बाद तय होंगे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.