विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डासना में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मसूरी के तीन युवक घायल

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:12 AM (IST)

मंगलवार रात डासना जिला जेल कट के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मसूरी निवासी तीन ...और पढ़ें

डासना में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई ( एआई जेनरेटेड इमेज)

डासना में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. डासना में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई।

  2. हादसे में मसूरी निवासी तीन युवक घायल हुए।

  3. पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

संवाद सहयोगी, मसूरी। डासना जिला जेल कट के पास मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी डासना में भर्ती कराया।

घायलों की पहचान मसूरी निवासी आदिल, सोहेल और कैफ के रूप में हुई है। तीनों कार में सवार होकर डासना की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान डासना जेल कट से पहले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के चढ़ाव पर कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में तीनों युवकों को चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में रफ्तार का कहर : SH-58 और मानिकपुर ओवरब्रिज पर दो भीषण रोड एक्सीडेंट, 3 भाइयों समेत 4 की मौत; 13 घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।