विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमालयन कॉलेज में स्मित मिस्टर और संस्कृति मिस फ्रेशर बनी Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 10 Sep 2019 12:08 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 07:04 AM (IST)

हिमालयन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। स्मित शर्मा मिस्टर फ्रेशर व संस्कृति भट्ट मिस फ्रेशर चुनीं गईं।

हिमालयन कॉलेज में स्मित मिस्टर और संस्कृति मिस फ्रेशर बनी Dehradun News
हिमालयन कॉलेज में स्मित मिस्टर और संस्कृति मिस फ्रेशर बनी Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। हिमालयन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगांरग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। स्मित शर्मा मिस्टर फ्रेशर व संस्कृति भट्ट मिस फ्रेशर चुनीं गईं।

इस दौरान डेविल्स इन डिस्को थीम पर आधारित कार्यक्रम में छात्रों ने बॉलीवुड के गीतों पर बेहतरीन डांस की प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोहा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की भारतीय और पाश्चात्य परिधानों में फैशन परेड को भी सराहा गया। 

संभावी को मिस एंटरटेनमेंट और आदर्श को मिस्टर एंटरटेनर, आराधना और यश सजवाण को मिस्टर एंड मिस स्पार्क के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में डीन डॉ. आलोक सकलानी ने सभी नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते अपने सीनियरों से सीखने की बात कही। 

यह भी पढ़ें: तीज महोत्सव में महिलाओं ने मचाई धूम, कई प्रतियोगिताओं का आयोजन Dehradun News

इस अवसर पर डॉ. सोम आदित्य जुयाल, डॉ. रजत डिमरी, डॉ. श्वेता सेठी, रविंद्र शर्मा, डॉ. सोनम भदौरिया, डॉ. गीता राणा, मोहित भटनागर, एकता राव, अमर साठे, सैय्यद आलीन अली आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: जागरण फिल्म फेस्टिवल: सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, सरोकारों से भी जुड़े हैं सिनेमा