विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटरनेट मीडिया पर छाया दून के शिवम का यह गाना, मिले 20 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज

By Sumit KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Apr 2021 04:28 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 11:37 PM (IST)

Shivam Sadana उत्‍तराखंड के युवा विभिन्‍न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के जरिये प्रदेश का नाम देश में रोशन कर रहे ...और पढ़ें

देहरादून निवासी रैपर व गायक शिवम सड़ाना का तू मिला गाना इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर खूब छाया है।
देहरादून निवासी रैपर व गायक शिवम सड़ाना का तू मिला गाना इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर खूब छाया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Shivam Sadana उत्‍तराखंड के युवा विभिन्‍न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के जरिये प्रदेश का नाम देश में रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून निवासी रैपर व गायक शिवम सड़ाना का तू मिला गाना इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर खूब छाया है। तीन महीने में इस गाने को 20 लाख से ज्‍यादा व्‍यू मिले हैं। 

शिवम ने बताया की रिलीज होने के कुछ ही दिन बाद ही उनका गाना वायरल होना शुरू हो गया और पूरे देशभर से हर दिन हजारों की संख्‍या में व्यूज उनके गाने पर आने लगे। उन्‍होंने बताया कि इस गाने के वायरल होने के चलते इंटरनेट मीडिया पर उनके प्रसशंक भी बढ़ गए हैं। उन्‍होंने बताया कि यह गाना खुद लिखा और गाया। बताया कि यूट्यूब पर अपना खुद का म्यूजिक चैनल है और इस गाने को यहां अपलोड करने के बाद व्‍यूज मिलने शुरु हुए।  मूल रूप से हरिद्वार निवासी शिवम् सडाना की पढ़ाई देहरादून राजवाला में स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में हुई। वर्तमान  में देहरादून में ही रह रहे हैं। शिवम ने बताया कि गायन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस गाने से पहले भी आठ अन्‍य गाने रिलीज कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- धनंजय और महिमा नेगी ने जीता मिस्टर एंड मिस देहरादून का खिताब

इनमें कैंट तेरी नजरां और पावें गुची को दो मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। उन्‍होंने बताया कि जल्‍द ही एक इंग्लिश पॉप गाना लेकर आ रहे हैं। उत्‍तराखंड के युवाओं को लेकर कहा कि यहां के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसे में एक दूसरे को समर्थन और आगे बढ़ाने पर कार्य किया जाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें-संजीत की नाबाद अर्धशतकीय पारी से जीता सजवाण क्लब, स्टार क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से दी शिकस्त

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें