विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में सिद्धार्थ की शूटिंग में शशि ने निभाया था बुद्ध का किरदार

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 05 Dec 2017 11:50 AM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 10:48 PM (IST)

अमेरिकी उपन्यासकार एवं फिल्म निर्माता कोनार्ड रूक्स ने आधारित अंग्रेजी फिल्म 'सिद्धार्थ' की शूटिंग ऋषिकेश में भी की। इसमें शशि कपूर ने यहां बुद्ध के किरदार को निभाया।

ऋषिकेश में सिद्धार्थ की शूटिंग में शशि ने निभाया था बुद्ध का किरदार
ऋषिकेश में सिद्धार्थ की शूटिंग में शशि ने निभाया था बुद्ध का किरदार

ऋषिकेश, [हरीश तिवारी]: तीर्थनगरी हमेशा ही शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं की विशेष पसंद रही है। बड़ी बात यह कि अमेरिकी उपन्यासकार एवं फिल्म निर्माता कोनार्ड रूक्स ने गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित अंग्रेजी फिल्म 'सिद्धार्थ' की शूटिंग के लिए ऋषिकेश और राजस्थान में भरतपुर के महाराजा के महल को चुना था। भले ही आज महान अभिनेता शशि कपूर हमारे बीच नहीं रहे, मगर फिल्म 'सिद्धार्थ' के माध्यम से वे हमेशा के लिए तीर्थनगरी से नाता जोड़ गए। 

सिने जगत के अन्य प्रसिद्ध सितारों की तरह शशि कपूर का भी नाता ऋषिकेश से रहा है। प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार कोनार्ड रूक्स ने जब बुद्ध के जीवन पर आधारित फिल्म 'सिद्धार्थ' बनाने का निर्णय लिया तो इस किरदार के लिए शशि कपूर को ही चुना। 1972 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश और राजस्थान में भरतपुर के महाराज के किले व महल को चुना गया। 

फिल्म में नायिका कमला की भूमिका सिमी ग्रेवाल ने निभाई थी। 70 के दशक में स्वर्गाश्रम, चौरासी कुटी व आसपास के क्षेत्र को ही शूटिंग के लिए बेहतर समझा जाता था। यहां सिमी ग्रेवाल व शशि कपूर पर कई सीन फिल्माए गए। उस दौर की फिल्मों में चुंबन के दृश्य फिल्माने की अनुमति नहीं थी। 

मगर, निर्माता कोनार्ड रूक्स ने इस फिल्म में सिद्धार्थ और कमला के अंतरंग दृश्य भी फिल्माए थे। जिस कारण फिल्म विवादों में भी घिरी रही। साहित्य प्रेमी एवं दार्शनिक गिरीश डोभाल बताते हैं कि किसी हिंदी फिल्म के अभिनेता पर अंग्रेजी फिल्म का यह पहला फिल्मांकन था। 

1988 में हुई थी मुलाकात 

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला मे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर तलवार ने अभिनेता शशि कपूर के निधन पर गहरा शोक जताया। बताया कि शशि कपूर से उनकी जनवरी 1988 में जयपुर राजस्थान में हुई थी। उनकी यादें आज भी जेहन में है।

यह भी पढ़ें: यहां बही में दर्ज है शशि कपूर का नाम बलबीरराज कपूर

यह भी पढ़ें: अभिनेता शशि कपूर का निधन, लोगों के दिलों में हमेशा करेंगे राज

यह भी पढ़ें: इस फिल्म की शूटिंग के लिए अर्जुन कपूर पहुंचे पिथौरागढ़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।