विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में आज आए कोरोना के सात नए मामले, नौ मरीज हुए स्वस्थ्य

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 08:31 PM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update आज बुधवार को उत्‍तराखंड कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में ...और पढ़ें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले मिले हैं। जबकि नौ मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले मिले हैं। जबकि नौ मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले मिले हैं। जबकि नौ मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में फिलवक्त कोरोना के 149 सक्रिय मामले हैं। रुद्रप्रयाग व टिहरी गढ़वाल में कोई सक्रिय मामला नहीं है, देहरादून जनपद में सबसे ज्यादा 106 सक्रिय मामले हैं। आठ जिलों में सक्रिय मामले दस से कम हैं।

उत्‍तराखंड में संक्रमण दर 0.08 फीसदी रही

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 9074 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 9067 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमण दर 0.08 फीसदी रही है। देहरादून में तीन व हरिद्वार में दो लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं अल्मोड़ा व नैनीताल में भी एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव है। बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधमसिंहनगर व उत्तरकाशी में कोई नया मामला नहीं मिला है। बता दें कि राज्य में अब तक कोरोना के तीन लाख 43 हजार 918 मामले आए हैं। जिनमें तीन लाख 30 हजार 218 लोग (96.92 प्रतिशत) स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित 7401 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:- Deepawali 2021: दीपावली की रात इमरजेंसी में तैनात रहेंगे चिकित्सक, सभी विभागों को आदेश जारी

13 हजार, 827 व्यक्तियों का टीकाकरण

राज्य में 524 केंद्रों पर 13 हजार 827 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। राज्य में अब तक 74 लाख 85 हजार 757 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। जबकि 39 लाख 91 हजार 840 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 45 लाख एक हजार 172 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 18 लाख 10 हजार 554 को दोनों खुराक लग चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड के आज मंगलवार को 11 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं आया सामने