Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज बोले, श्रीराम कार सेवकों ने बनाया इतिहास

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम सब इतिहास पढ़ते हैं मगर कुछ लोग इतिहास लिखते हैं। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान श्रीराम कार सेवकों ने भी इतिहास बनाया।

By Edited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 10:25 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 02:55 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज बोले, श्रीराम कार सेवकों ने बनाया इतिहास
Ayodhya Ram Mandir: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज बोले, श्रीराम कार सेवकों ने बनाया इतिहास

देहरादून, राज्य ब्यूरो। संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम सब इतिहास पढ़ते हैं, मगर कुछ लोग इतिहास लिखते हैं। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान श्रीराम कार सेवकों ने भी इतिहास बनाया। महाराज ने रविवार को श्रीराम कार सेवक मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और कार सेवा से जुड़े कई संस्मरण भी सुनाए। 

loksabha election banner
संस्कृति मंत्री महाराज ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कार सेवकों ने कार सेवा के जरिये श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर इतिहास रचा। भावी पीढ़ी आगे चलकर इसे पढ़ेगी। महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों और सिद्धांतों पर भी विस्तार से रोशनी डाली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि सभी की त्याग और तपस्या के परिणामस्वरूप जल्द ही हमें भव्य श्रीराम मंदिर के साक्षात दर्शन हो पाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रविदेव आनंद ने कहा कि कार सेवकों ने श्रीराम जन्मभूमि आदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। 
इसके फलस्वरूप आज यह कार्य संभव हो पाया है। पूर्व मंत्री और विधायक हरबंस कपूर ने भी विचार रखे। लाखीराम जोशी, अजय जोशी, राधेश्याम ममगांई, राजेंद्र पंत, कैलाश पंत, प्रवीन जैन, राजकुमार टांक, भाष्कर नैथानी, सुधीर कुमार, महेंद्र सिंह नेगी, दिनेश रावत ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रीराम कार सेवकों को कैबिनेट मंत्री महाराज और पूर्व मंत्री अमृता रावत ने श्रीराम जन्मभूमि का चित्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन समिति के सदस्य दिगंबर नेगी ने कार सेवकों का आभार जताया। संचालन ऋषिराज डबराल ने किया। 
इन्हें किया सम्मानित शशिकांत गोयल, पुनीत मित्तल, नंद किशोर, हरीश कांबोज, लक्ष्मण नवानी, बालेश्वर पाल, शंभूप्रसाद भट्ट, रोशनलाल थपलियाल, मूरतराम शर्मा, विजय कोहली, विनोद शर्मा, बलवंत बोहरा, अभिमन्यु कुमार, तरूण, हेमंत थपलियाल, विजय शर्मा, राकेश कुकरेती, अजय जोशी, विवेक शर्मा, भरत सिंह नेगी, हेमंत उपाध्याय, विपिन राणा, उदयपाल नेगी, भगत सिंह रावत आदि।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.