विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरसंघचालक मोहन भागवत 22-23 फरवरी को देहरादून में, शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों में लेंगे भाग

Published: Wed, 04 Feb 2026 11:11 AM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को देहरादून में रहेंगे। वे संघ के शताब्दी वर्ष ...और पढ़ें

सरसंघचालक मोहन भागवत. File

सरसंघचालक मोहन भागवत. File

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 22 व 23 फरवरी को राजधानी देहरादून के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

देहरादून में सरसंघचालक 22 फरवरी को प्रबुद्ध जन सम्मेलन और 23 फरवरी को पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में सामाजिक, शैक्षिक एवं बौद्धिक विषयों पर वैचारिक चर्चा होगी। सरसंघचालक के प्रस्तावित दौरे को लेकर संघ की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

उत्तराखंड प्रांत के प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरसंघचालक देश के विभिन्न हिस्सों में प्रमुख वर्गों से संवाद के लिए प्रवास कर रहे हैं। मोहन भागवत का देहरादून प्रवास आमजन को सीधे संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें- हिंदुओं को 3 बच्चे पैदा करने से किसने रोका? पटना में RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में मोहन भागवत ने भूंजा क्लब की कहानी सुनी, दिखाई खास रुचि