विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरसंघचालक मोहन भागवत का उत्तराखंड दौरा, 22-23 फरवरी को देहरादून में ये रहेंगे कार्यक्रम

Published: Thu, 19 Feb 2026 09:19 AM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 22-23 फरवरी 2025 को देहरादून में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे भारत माता मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें प्रमुख नागरिकों और पूर्व सैनिकों के साथ संवाद शामिल है। यह आयोजन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहा है, जिसका उद्देश्य विकसित भारत का सकारात्मक माहौल बनाना है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत 22 एवं 23 फरवरी 2025 को दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। वह देहरादून स्थित भारत माता मंदिर परिसर (जनकल्याण व्यास, 15 तिलक रोड) में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

22 फरवरी को संघ प्रमुख समाज के प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद करेंगे, जबकि 23 फरवरी को पूर्व सैनिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है।

प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि संघ पदाधिकारियों की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया गया है। संवाद के माध्यम से विकसित, श्रेष्ठ एवं समर्थ भारत का सकारात्मक वातावरण तैयार होगा।

यह भी पढ़ें- 'वैश्वीकरण खतरनाक...विश्व गुरु बनना है तो सत्य के पीछे शक्ति लानी होगी', लखनऊ में बोले मोहन भागवत

यह भी पढ़ें- 'शिक्षा और स्वास्थ्य मूलभूत आवश्यकता, व्यवसाय नहीं हो सकते', लखनऊ में बोले मोहन भागवत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।