विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वैश्वीकरण खतरनाक...विश्व गुरु बनना है तो सत्य के पीछे शक्ति लानी होगी', लखनऊ में बोले मोहन भागवत

Published: Thu, 19 Feb 2026 08:27 AM (IST)

मोहन भागवत ने लखनऊ में कहा कि वैश्वीकरण खतरनाक है और भारत को विश्व गुरु बनने के लिए सत्य के पीछे शक्ति लानी होगी। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को व्यवसाय न बनाने, पश्चिमी जड़वाद से बचने तथा 'वसुधैव कुटुंबकम' के सिद्धांत पर चलने पर जोर दिया। भागवत ने शोधार्थियों से संघ के बारे में दुष्प्रचार का सत्य सामने लाने और निःस्वार्थ भाव से देश सेवा करने का आह्वान किया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित मालवीय सभागार में आयोजित शोधार्थी संवाद में कहा कि वैश्वीकरण का मतलब बाजारीकरण से है, जो खतरनाक है। हम वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं।

जब तक सब सुखी नहीं होंगे, एक व्यक्ति सुखी नहीं हो सकता है। जीवन उपभोगवादी नहीं होना चाहिए। कहा कि पश्चिमी देशों ने जड़वाद फैलाया।

उनकी सोच है कि बलशाली बनकर खुद जियो और बाकी को छोड़ दो, जो बाधक बने, उन्हें मिटा दो। यही काम आज अमेरिका, चीन कर रहे हैं। कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में शक्तिशाली होना पड़ेगा। दुनिया तभी मानती है जब सत्य के पीछे शक्ति हो।

सरसंघचालक ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवसाय नहीं हो सकते। यह सबके लिए सुलभ होना चाहिए। पश्चिम के लोगों ने शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया। हमारी शिक्षा व्यवस्था हटाकर अपनी थोपी। जिससे उन्हें काम करने के लिए काले अंग्रेज मिल जाएं।

जो बिगाड़ा उसको ठीक करना होगा। मैं और मेरा परिवार ही सब कुछ है, यह न सोचकर पूरे देश के लिए सोचना होगा। संघ को अंदर आकर समझना चाहिए।

संघ को पढ़कर नहीं समझा जा सकता है। संघ किसी के विरोध में नहीं है। संघ को लोकप्रियता, प्रभाव और शक्ति नहीं चाहिए। कहा कि भारत की दिशा और दशा बदलने में शोध की बड़ी भूमिका है।

सत्यपरक बातें सामने आनी चाहिए। अज्ञानता से भारत को हम समझ नहीं पाएंगे। उन्होने प्रामाणिकता के साथ शोध करने एवं निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने की सीख दी।

कहा कि संघ को लेकर बहुत दुष्प्रचार होता है। शोधार्थियों को सत्य सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सृष्टि जिन नियमों से चलती है, वह धर्म है। धूल का एक भी कण धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता है। धर्म बताता है कि हमें अकेले नहीं सबके साथ जीना है। संघ प्रमुख ने पर्यावरण के प्रति मित्र भाव से रहने की सीख दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।