Move to Jagran APP

संदीप बत्र्वाल अध्यक्ष व अमित चौहान सचिव बने

संवाद सहयोगी विकासनगर पछवादून बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संदीप बत्र्वाल और सचिव

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 08:27 PM (IST)
संदीप बत्र्वाल अध्यक्ष व अमित चौहान सचिव बने

संवाद सहयोगी, विकासनगर: पछवादून बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संदीप बत्र्वाल और सचिव पद पर अमित चौहान लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ ढ़ोज-बाजे के साथ जीत का जश्न मनाया।

loksabha election banner

पछवादून बार एसोसिएशन का शुक्रवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। एसोसिएशन से जुड़े 251 अधिवक्ताओं में से 240 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद के लिए संदीप बत्र्वाल व संजय गुप्ता के बीच कांटे का मुकाबला रहा। जिसमें अध्यक्ष पद पर संदीप बत्र्वाल ने संजय कुमार गुप्ता को बारह वोट से हराया। संदीप बत्र्वाल को 126 और संजय गुप्ता को 112 मत पड़े जबकि दो वोट अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद के लिए रफाकत खां ने शराफत अली को 39 वोट से हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना में दो वोट अवैध पाए गए। सचिव पद पर अमित चौहान ने नितिन वर्मा को 24 मतों से हराया। अमित को 132 और नितिन को 106 मत पड़े। जबकि दो मत अवैध पाए गए। सहसचिव पद के लिए अजब तोमर ने मयंक सेमवाल को 79 वोट से पराजित किया। जबकि इसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे अकरम खां 39 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। सहसचिव पद में चार वोट अवैध घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नव निर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राकेश गुप्ता, रंजन सोलंकी के अलावा स्थानीय अधिवक्ता विवेक गुप्ता, अवतार सिंह मजीठिया, रोशन नेगी, दिनेश गुरुंग, अनिल कांडपाल आदि मौजूद रहे। इंसेट:

पंद्रह साल में 14 बार हुए बार एसोसिएशन के चुनाव:

पछवादून बार एसोसिएशन का गठन वर्ष 2004 में हुआ था। उस समय सर्वसम्मति से भारत मूर्ति गुप्ता को अध्यक्ष व मनोज शर्मा को सचिव नामित किया गया। इसके पश्चात बार एसोसिएशन के वर्ष 2005 में संपन्न हुए पहले चुनाव में बीडी सैनी अध्यक्ष व मनोज शर्मा सचिव निर्वाचित हुए। वर्ष 2006 में अनिल शर्मा अध्यक्ष व संजय गुप्ता सचिव निर्वाचित हुए। इस दौरान छह-छह माह के कार्यकाल में वर्ष 2006 में ही आरएन लखरवाल अध्यक्ष व अजय बड़ोनी सचिव रहे। वर्ष 2007 में अनिल शर्मा अध्यक्ष व संजय गुप्ता सचिव बने। वर्ष 2008 में एमएस पंवार अध्यक्ष व अनिल कांडपाल सचिव निर्वाचित हुए। वर्ष 2009 में चौ. विजयपाल सिंह अध्यक्ष व संजय गुप्ता सचिव बने। वर्ष 2010 में चौ. विजयपाल सिंह अध्यक्ष व संजय गुप्ता दोबारा सचिव चुने गए। वर्ष 2011 में अनिल शर्मा अध्यक्ष व संदीप बत्र्वाल सचिव बने। वर्ष 2012 में पवन सिंह अध्यक्ष व शूरवीर सिंह चौहान सचिव निर्वाचित हुए। वर्ष 2013 में मनोज शर्मा अध्यक्ष व संदीप बत्र्वाल सचिव निर्वाचित हुए। वर्ष 2014 में संजय गुप्ता अध्यक्ष व आशाराम जोशी सचिव बने। वर्ष 2015 में चौ. विजयपाल सिंह अध्यक्ष व वैभव त्यागी सचिव चुने गए। वर्ष 2016 में चौ. विजयपाल सिंह अध्यक्ष व वैभव त्यागी दोबारा सचिव बने। वर्ष 2017 में मनोज शर्मा अध्यक्ष व अनिश त्यागी सचिव चुने गए। वर्ष 2018 में संदीप बत्र्वाल अध्यक्ष व अमित चौहान सचिव निर्वाचित हुए। इस बार के चुनाव में संदीप बत्र्वाल ने अध्यक्ष व अमित चौहान ने सचिव पद पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.