विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में ऋषिकेश के युवक की संदिग्ध मौत, शव लेकर घर पहुंचे कर्मचारी; हंगामा

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 02 Feb 2021 10:33 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 02 Feb 2021 11:40 AM (GMT+05:30)

ऋषिकेश कोतवाली के शांति नगर निवासी एक युवक की देहरादून स्थित नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। केंद्र के कर्मचारी देहरादून में पुलिस को सूचना दिए बिना मंगलवार की अलसुबह 3 बजकर 45 मिनट पर युवक के शव को घर ले आए।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह से बातचीत करते मृतक के स्वजन। जागरण
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह से बातचीत करते मृतक के स्वजन। जागरण

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली के शांति नगर निवासी एक युवक की देहरादून स्थित नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। केंद्र के कर्मचारी देहरादून में पुलिस को सूचना दिए बिना मंगलवार की अलसुबह 3 बजकर 45 मिनट पर युवक के शव को घर ले आए। इससे परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव लेकर यहां आए एक महिला समेत पांच को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, एक शख्स मौके से फरार हो गया। 

ऋषिकेश के शांति नगर गली नंबर चार निवासी रजनीश कुमार (30 वर्ष) पुत्र सुरेश सिंह की इंजिनियर्स एनक्लेव देहरादून स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार को मौत हो गई। युवक के भाई दीपक ने बताया कि बीती 24 जनवरी को रजनीश कुमार को उक्त नशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया था। बीती रविवार को रजनीश की मां बाला देवी उससे मिलने देहरादून नशा मुक्ति केंद्र में गई थी। वहां उपस्थित कर्मचारियों ने रजनीश से मां की मुलाकात नहीं कराई। सीसीटीवी कैमरे में उसे दिखाया गया, जिसमें वह सामान्य नजर आ रहा था। सोमवार की मध्य रात्रि रजनीश के घर में केंद्र कर्मचारी का फोन आया कि रजनीश की मौत हो गई है। शव को घर लेकर आ रहे हैं।

मंगलवार की अलसुबह नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी रजनीश का शव लेकर उसके घर पहुंचे। घर में हड़कंप मच गया। जब उसकी मौत के बारे में पूछताछ की गई तो कोई भी स्पष्ट नहीं बता रहा था। साथ आए कर्मचारियों ने बताया कि रजनीश की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसे चिकित्सालय भी ले गए थे मगर, वह बच नहीं पाया।

मृतक के भाई दीपक ने बताया कि हमने एंबुलेंस में आए कर्मचारियों से जब हॉस्पिटल का पर्चा और उपचार संबंधी प्रपत्र मांगे तो वहां कुछ भी नहीं दिखा पाए। इस बात को लेकर वहां भीड़ जमा हो गई और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया

वहीं, प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शांति नगर निवासी रजनीश कुमार को देहरादून के बसंत विहार स्थित जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया गया था। केंद्र के कर्मचारी शव लेकर घर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हिरासत में लिए गए पांच व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में खौफनाक वारदात, शख्स ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट उतारा मौत के घाट; घर से हुआ फरार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।