विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दून के युवक को किया गिरफ्तार

By Sumit KumarEdited By:
Published: Wed, 03 Feb 2021 03:10 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 04:10 PM (IST)

कोतवाली पुलिस ने 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को ...और पढ़ें

12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया है।
12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया है।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: कोतवाली पुलिस ने 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार मार्ग 72 सीढ़ी के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन से 12 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। यह शराब ऋषिकेश क्षेत्र में बिक्री के लिए लाई जा रही थी।

वाहन चला रहे आरोपित ने अपना नाम सिराजुल हक पुत्र सिराजुद्दीन निवासी टर्नर रोड देहरादून बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन (यूके 07टीए- 9081) को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-  देहरादून के डालनवाला में दो स्मैक तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, साढ़े सात ग्राम स्मैक बरामद